Bangladesh Premier League Khaleda Zia Death: खालिदा जिया के निधन पर बीपीएल के दो मैच स्थगित, नया शेड्यूल जारी

Share to your loved once


Last Updated:

Bangladesh Premier league 2025-26: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने खालिदा जिया के निधन पर बीपीएल के दो मैच स्थगित किए, अब ये मैच 31 दिसंबर 2025 को होंगे. सिलहट टाइटन्स, चटगांव रॉयल्स, ढाका कैपिटल्स शामिल हैं.

ख़बरें फटाफट

खालिदा जिया के निधन से क्रिकेट जगत भी हिला, बांग्लादेश प्रीमियर लीग के मैच थमेबांग्लादेश प्रीमियर लीग के दो मुकाबले स्थगित

ढाका: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के आज सुबह निधन के बाद मंगलवार को होने वाले बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के दो मैच स्थगित कर दिए हैं. दोनों मैच अब बुधवार को खेले जाएंगे. बीपीएल के मैच स्थगित करने का फैसला सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सिलहट टाइटन्स और चटगांव रॉयल्स के बीच दिन के पहले मैच के टॉस से दो घंटे पहले लिया गया.

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया ने इस भूमिका में दो कार्यकाल (1991-1996 और 2001-2006) बिताए. वह बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष थीं. बीसीबी ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर कहा:

बीपीएल 2026 बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के लिए राष्ट्रीय शोक की अवधि के दौरान सम्मान में एकजुट है. 30 दिसंबर 2025 को होने वाले मैच 31 दिसंबर 2025 को खेले जाएंगे. सिलहट चरण के बाकी सभी मैच मूल कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगे.

ढाका कैपिटल्स और रंगपुर राइडर्स को मंगलवार को दूसरा मैच खेलना था. मुकाबलों के स्थगित होने से टूर्नामेंट के कार्यक्रम पर असर पड़ने की संभावना नहीं है. टूर्नामेंट 26 दिसंबर को शुरू हुआ था.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

खालिदा जिया के निधन से क्रिकेट जगत भी हिला, बांग्लादेश प्रीमियर लीग के मैच थमे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP