Jofra Archer England T20 World Cup squad: इंग्लैंड ने खेला सबसे बड़ा जुआ, इंजर्ड पेसर को किया टी-20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल

Share to your loved once


लंदन: तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को एशेज श्रृंखला के एडिलेड में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में चोटिल होने के बावजूद अगले साल फरवरी मार्च में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए मंगलवार को इंग्लैंड की 15 सदस्यीय संभावित टीम में शामिल किया गया. एडिलेड टेस्ट के दौरान आर्चर के बाएं पांव में खिंचाव आ गया था, जिसके कारण वह अगले दो टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे.

एक अन्य तेज गेंदबाज जोश टोंग को हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली टीम में शामिल किया गया है. उन्होंने सीमित ओवरों के क्रिकेट में अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है. आर्चर हालांकि श्रीलंका के खिलाफ 22 जनवरी से होने वाली तीन वनडे और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान में कहा:

आर्चर को टी20 विश्व कप की संभावित टीम में शामिल किया गया है, लेकिन वह श्रीलंका दौरे पर नहीं खेल पाएंगे क्योंकि इस महीने की शुरुआत में एडिलेड में खेले गए तीसरे एशेज टेस्ट के दौरान चोटिल होने के बाद वह रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं.

इंग्लैंड टी-20 विश्व कप में आठ फरवरी को मुंबई में नेपाल के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, इसके बाद वह वेस्टइंडीज (11 फरवरी को मुंबई में), बांग्लादेश (14 फरवरी को कोलकाता में) और इटली (16 फरवरी को कोलकाता में) के खिलाफ मैच खेलेगा.

टी-20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड की संभावित टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड.

श्रीलंका में टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड.

श्रीलंका में वनडे श्रृंखला के लिए इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, ल्यूक वुड.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP