Famous Mutton Paya Soup: बोकारो का फेमस मटन पाया सूप, एक बार चखा तो बार-बार आएंगे, रोज 120 गिलास की सेल; कीमत 20 रुपया
Last Updated:
Bokaro Famous Mutton Paya Soup: यदि आप नॉनवेज के शैकिन हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मटन पाया सूप और मटन गोड़ी का स्वाद चख सकते हैं. बोकारो के सेक्टर-9 में इसकी एक खास दुकान है. जहां सूप और गोड़ी का स्वाद लेने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. जो एक बार यहां का स्वाद चख लेते है, वह फिर कहीं और नहीं जाता है.

दुकान के संचालक आकाश ने बताया कि यह होटल करीब 25 साल पुराना है. उनके अंकल बीते कई वर्षों से पारंपरिक तरीके से मटन पाया सूप और मटन पाया गोड़ी तैयार कर रहे हैं, जिसका स्वाद लोगों को बार-बार यहां खींच लाता है. आकाश ने आगे बताया उनके यहां ग्राहक महज 20 रुपये में एक गिलास मटन पाया सूप का आनंद ले सकते है. वहीं, एक पीस पाया मटन गोडी़ की कीमत 80 रुपये है.

मटन पाया सूप तैयार करने को लेकर आकाश ने बताया कि यह काम बिल्कुल भी आसान नहीं है, इसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत पड़ती है. सबसे पहले विभिन्न दुकानों से मटन के पाया इकट्ठा किए जाते हैं. फिर गर्म पानी में डालकर मटन पाया को अच्छी तरह साफ किया जाता है.

इसके बाद चूल्हे की तेज आंच पर भूनकर इसे हड्डियों के अंदर तक लोहे की रोड से सुराख किए जाते हैं ताकि अच्छी तरह पक जाए. उसके बाद दोबारा कुकर में हल्दी और मसाले डालकर घंटों तक अच्छी तरह से पकाया जाता है. आखिर में पायों से निकले रस को कुकर से निकलकर गिलास में भरकर ग्राहक को दिया जाता है. जिसे ग्राहक अपने स्वाद के अनुसार इसमें जलजीरा भी मिलाकर आनंद लेते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

विक्रेता आकाश के आगे बताया कि उनके यहां रोजाना 100 से 120 गिलाश मटन पाया सूप कि बिक्री हो जाती है और ग्राहक दोपहर 2:00 बजे से रात 8:30 बजे तक मटन का का आनंद ले सकते हैं. यह आकाश होटल बोकारो के सेक्टर-9 बी रोड के सामने स्थित है.

होटल पर मटन पाया सूप पिने आए ग्राहक मुकेश कुमार ने बताया कि वह सेक्टर 9 के निवासी है और बस चलने का काम करते हैं. सर्दियों के दौरान वह लगभग रोजाना यहा मटन पाया सूप का आनंद लेते हैं.