दिल्ली में मोबाइल माफिया का भंडाफोड़, फर्जी सिम से iCloud हटाकर फोन ‘क्लीन’ कर भेजते थे बांग्लादेश – Delhi Crime News | Delhi Police | bangladeshi smuggling gang |
Last Updated:
Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने समीर उर्फ राहुल के अंतरराष्ट्रीय मोबाइल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर 4 आरोपियों को 116 महंगे मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस ने तस्करी का यह रैकेट तब पकड़ा जब यह बांग्लादेश में मोबाइल भेजने वाले थे.
दिल्ली पुलिस ने एक मोबाइल चोर गैंग को अरेस्ट किया हैनई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल तस्करी गिरोह का बड़ा पर्दाफाश किया है. सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने इस कार्रवाई में 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 116 महंगे चोरी और झपटे गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिन्हें कोलकाता के रास्ते बांग्लादेश तस्करी किया जा रहा था.
कैसे बेचता था मोबाइल फोन
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 116 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें iPhone, Samsung, Vivo, Oppo, Redmi, Motorola, OnePlus, Nothing समेत कई नामी ब्रांड शामिल हैं. इसके अलावा एक TVS NTORQ स्कूटी, आधार कार्ड, अनलॉकिंग टूल्स और विदेशी सॉफ्टवेयर भी जब्त किए गए हैं. इस गिरोह का मास्टरमाइंड समीर उर्फ राहुल बताया जा रहा है, जो प्रति मोबाइल 1500 रुपये तक लेकर अवैध रूप से फोन अनलॉक करता था. आरोपी चोरी की VI सिम से फर्जी मैसेज भेजकर पीड़ितों से iCloud ID हटवाता था, ताकि फोन को आसानी से बेचा जा सके.
पूरे ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस ने 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, तकनीकी सर्विलांस और ह्यूमन इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया. अब तक दिल्ली के अलग–अलग जिलों के 42 से अधिक मोबाइल स्नैचिंग और चोरी के मामलों का खुलासा किया जा चुका है.