प्रकृति प्रेमियों के लिए है बेस्ट पिकनिक स्पॉट, नए साल पर लगती है लोगों की भारी भीड़

Share to your loved once


Last Updated:

BAREILLY NEWS: बरेली शहर का गांधी उद्यान सभी जगहें शहर की भीड़भाड़ और शोरगुल से दूर हरियाली, शांति और ताजगी का एहसास कराती हैं.बच्चों के खेलने के लिए खुला वातावरण, बुजुर्गों के लिए आरामदायक स्थान और युवाओं के लिए घूमने व फोटो क्लिक करने के शानदार स्पॉट यहां मौजूद हैं. ऐसे में नए साल की शुरुआत इन जगहों पर करना यादगार बन सकता है.

ख़बरें फटाफट

बरेली:  नए साल पर घर से बाहर जाके सेलीब्रेशन की योजना बना रहे हैं. परिवार या दोस्तों के साथ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं. तो आपके बरेली की ऐसी चुनिंदा और खूबसूरत जगहें, जहां आप पिकनिक के साथ-साथ नए साल का जश्न भी मना सकते हैं. इन स्थानों की खास बात यह है कि यहां आप अपने घर से बना हुआ खाना लेकर जा सकते हैं या फिर आसपास मौजूद रेस्टोरेंट से मनपसंद भोजन ऑर्डर कर सकते हैं.

बरेली शहर का गांधी उद्यान सभी जगहें शहर की भीड़भाड़ और शोरगुल से दूर हरियाली, शांति और ताजगी का एहसास कराती हैं.बच्चों के खेलने के लिए खुला वातावरण, बुजुर्गों के लिए आरामदायक स्थान और युवाओं के लिए घूमने व फोटो क्लिक करने के शानदार स्पॉट यहां मौजूद हैं. ऐसे में नए साल की शुरुआत इन जगहों पर करना यादगार बन सकता है.

प्रकृति प्रेमियों के लिए है बेस्ट पिकनिक स्पॉट

बरेली शहर के इतिहासकार डॉ राजेश कुमार शर्मा बताते हैं.गांधी उद्यान बरेली शहर के बीचों-बीच स्थित गांधी उद्यान प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट है.यह शहर का बड़ा और हरा-भरा पार्क है.जहां हजारों पेड़-पौधे और बैठने की शानदार व्यवस्था है.पार्क में म्यूजिक फाउंटेन, बच्चों के लिए भूल-भुलैया और शहर का सबसे बड़ा नेशनल फ्लैग आकर्षण का केंद्र है.फ्लैग के आसपास बनी अशोक की लाट इसकी सुंदरता को और बढ़ाती है.

इतिहासकार डॉक्टर शर्मा बताते है.एक हिस्से में रेस्टोरेंट भी मौजूद है.जहां फास्ट फूड सहित अन्य व्यंजन उपलब्ध हैं. यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास लोग अक्सर सेल्फी लेते नजर आते हैं.सबसे खास बात यह है. कि गांधी उद्यान में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है.और शहर के किसी भी हिस्से से यहां आधे से एक घंटे में पहुंचा जा सकता है.

नए साल पर लगती है लोगों की भीड़

मोहन जोशी बरेली शहर के निवासी हैं. बरेली शहर की सबसे खूबसूरत पार्क गांधी उद्यान पार्क क्रिसमस से लेकर नव वर्ष के समय तक लोगों का आवागमन इस पार्क में ज्यादा रहता है. इसकी खूबसूरती आने वाले पर्यटकों को यहां पर आकर सुकून के पल व्यतीत करने पर मजबूर करती है. और यहां लोग अक्सर सेल्फी और सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाते हुए दिखाई देते हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

प्रकृति प्रेमियों के लिए है बेस्ट पिकनिक स्पॉट, नए साल पर लगती है भारी भीड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP