मौनी रॉय से भी 1 कदम आगे निकलीं मलाइका अरोड़ा, ₹450 में पिला रहीं तरबूज का जूस, ₹350 में बेच रहीं एंटी-एजिंग पानी

Share to your loved once


Last Updated:

करीबन दो महीने पहले एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने रेस्ट्रां बदमाश को लेकर सुर्खियों में थीं. बॉलीवुड एक्ट्रेस के रेस्ट्रां की कीमत आसमान छू रही थी. मौनी रॉय ‘बदमाश’ में 400 रुपए की भेल और 100 रुपए की तंदूरी रोटी बेचकर खबरों में छा गई थीं. बॉलीवुड के कई सितारे रेस्ट्रां और पब के मालिक हैं और आमतौर पर इन सितारों के रेस्ट्रां की कीमत आसमान छूती है.

इन दिनों मलाइका अरोड़ा भी अपने रेस्ट्रां की आसमान छूती कीमतों की वजह से खबरों में बनी हैं. मलाइका ने अपने बेटे अरहान खान और बिजनेसमैन धवल उदेशी और मलाया नागपाल के साथ मिलकर रेस्ट्रां चलाती हैं. उन्होंने पिछले साल दिसंबर में अपने इस नए रेस्ट्रां की शुरुआत की थी.(फोटो साभार इंस्टाग्राम malaikaaroraofficial)

मलाइका अरोड़ा का ‘स्कारलेट हाउस’ एक लग्जरी रेस्ट्रां है जिसमें एक वक्त का खाना खाना भी आपके पॉकेट के लिए भारी पड़ सकता है. एक आलीशान विंटेज बंगले में बने ‘स्कारलेट हाउस’ की थीम बेहद सादगी भरी है. इस गांव के थीम पर बनाया गया है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम malaikaaroraofficial)

ये आलीशान विंटेज रेस्ट्रां पुर्तुगल और भारतीय कल्चर का शानदार मिश्रण पेश करता है. इसके डेकॉर को दोनों कल्चर को ध्यान में रखकर बेहतरीन तरीके से किया गया है. ये इंटीरियर डेकॉर पुर्तुगल और भारत की विरासत को ध्यान में रखकर बनाया गया है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम malaikaaroraofficial)

Add News18 as
Preferred Source on Google

मलाइका अरोड़ा का ‘स्कारलेट हाउस’ बांद्रा के पाली विलेज में स्थित है. 2,500 वर्ग फुट में फैले इस रेस्टोरेंट में हर तरह की विदेशी लग्जरी उपलब्ध है. मलाइका ने अपने रेस्ट्रां में देश और विदेशी मेहमानों का खास ध्यान रखा है. ‘स्कारलेट हाउस’ में फूड सेक्शन, कॉफी बार, वाइन रूम और डाइनिंग एरिया सहित कई अलग-अलग हिस्से हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम malaikaaroraofficial)

यह रेस्टोरेंट पिछले साल दिसंबर में खुला था जिसके बाद से ये सेलिब्रेटी लोगों की पार्टी का सबसे पसंदीदा ठिकाना बन गया है, लेकिन अब एक्ट्रेस के ‘स्कारलेट हाउस’ का मेन्यू कार्ड सबका खूब ध्यान खींच रहा है. रेट की चलते इसकी खूब चर्चाएं हो रही हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम malaikaaroraofficial)

मलाइका अरोड़ा के रेस्ट्रां में अमृत की कीमत में पानी बेचा जा रहा है. यहां चुकंदर, कोकम, अनार, तरबूज, करी पत्ते और नींबू का जूस 450 रुपए में मिलता है. एक्ट्रेस अपने रेस्ट्रां में एंटी-एजिंग इन्फ्यूज्ड पानी बेचने का दावा करती हैं. उनके इस एंटी-एजिंग इन्फ्यूज्ड पानी की कीमत 350 रुपए प्रति बोतल है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम malaikaaroraofficial)

यहां नॉन-एल्कोहॉलिक ड्रिंक्स की कीमत 650 रुपए से 700 रुपए तक है. अब अगर एल्कोहॉलिक ड्रिंक्स की बात करें तो इस जगह आपको एक से एक बढ़कर फैंसी कॉकटेल ड्रिंक्स और महंगी शराब भी उपलब्ध है. यहां शैम्पेन की कीमत करीबन 20,900 रुपए है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम malaikaaroraofficial)

अब अगर खाने की बात करें तो, आप मलाइका अरोड़ा के ‘स्कारलेट हाउस’ में अगर गलती से भी दो-तीन चीज ऑर्डर करेंगे तो आपका हजारों का बिल बन जाएगा. यहां मसाला खिचड़ी की कीमत बटर चिकन से कम नहीं है. मलाइका 550 रुपए में मसाला खिचड़ी बेच रही हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम malaikaaroraofficial)

एक्ट्रेस के रेस्ट्रां में एवोकाडो टोस्ट 625 रुपए प्रति प्लेट, शाकाहारी अंजीर और बर्राटा ब्लिस सलाद 720 रुपए प्रति प्लेट औऱ बटर चिकन 750 रुपए प्रति प्लेट है. इन रेट्स के सामने आने के बाद से एक्ट्रेस जमकर ट्रोल हो रही है. सोशल मीडिया का एक वर्ग है जो इनपर चर्चाएं करते हुए कहता है कि एक्ट्रेस ने सिर्फ वीआईपी और सेलेब्रिटी लोगों के लिए रेस्ट्रां बनाया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम malaikaaroraofficial)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

मौनी रॉय से भी 1 कदम आगे निकलीं मलाइका अरोड़ा, ₹450 में पिला रहीं तरबूज का जूस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP