nutritious laddu | laddu for strong bones | laddu for hair roots | healthy laddu recipe |laddu for hair growth | winter superfood laddu | laddu for bone strength

Share to your loved once


Last Updated:

Healthy Laddu Recipe: यह पौष्टिक लड्डू सेहत का देसी खजाना है, जो बालों की जड़ों को मजबूत करने के साथ हड्डियों को भी ताकत देता है. इसमें तिल, गोंद, गुड़, सूखे मेवे और देसी घी जैसे पोषक तत्व शामिल होते हैं, जो कैल्शियम और आयरन से भरपूर हैं. सर्दियों में इसका नियमित सेवन शरीर को गर्माहट, ऊर्जा और मजबूती प्रदान करता है. यह लड्डू बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए फायदेमंद है.

मोरिंगा के लड्डू

आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में गलत खान-पान के कारण कैल्शियम की कमी और बालों का अत्यधिक झड़ना एक आम समस्या बन गई है. शरीर को पर्याप्त पोषण न मिलने से न सिर्फ हड्डियाँ कमजोर होती हैं, बल्कि बालों की जड़ें भी कमजोर होकर टूटने लगती हैं. ऐसे में ज़रूरत होती है ऐसे देसी और प्राकृतिक उपायों की, जो बिना साइड इफेक्ट के शरीर को अंदर से मज़बूत करें.

मोरिंगा के लड्डू

देसी बीजों और आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर मोरिंगा और सीड्स से बने ये लड्डू पोषण का पावरहाउस हैं. इनमें मौजूद कैल्शियम, आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, जिंक और एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर की कमी को धीरे-धीरे पूरा करते हैं. नियमित सेवन से यह लड्डू न सिर्फ हड्डियों को मज़बूत बनाते हैं, बल्कि बालों की ग्रोथ को भी सपोर्ट करते हैं.

मोरिंगा के लड्डू

ग्रामीण अंजनी देवी ने बताया कि मोरिंगा और सीड्स से लड्डू बनाना बेहद आसान होता है. इसके लिए आवश्यक सामग्री में मोरिंगा पाउडर दो बड़े चम्मच, बीज रहित खजूर 250 ग्राम, सफेद तिल 250 ग्राम,कद्दू के बीज 250 ग्राम, सूरजमुखी के बीज 250 ग्राम, अलसी के बीज 125 ग्राम, काले तिल 250 ग्राम,इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच लेना है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मोरिंगा के लड्डू

सबसे पहले सफेद तिल को धीमी आंच पर हल्का सा भून लें. ध्यान रखें कि तिल का रंग न बदले. भूनने के बाद इन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें. अब मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें. अब मिक्सी में कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, अलसी और काले तिल डालें और सभी को अच्छी तरह पीस लें. मिश्रण ज्यादा बारीक न करें, हल्का-सा दरदरा रहने दें ताकि लड्डू का टेक्सचर अच्छा आए.

मोरिंगा के लड्डू

अब इस मिश्रण में मोरिंगा पाउडर डालें और फिर बीज रहित खजूर डालकर दोबारा मिक्सी में करें. खजूर लड्डू को प्राकृतिक मिठास देने के साथ-साथ बाइंडिंग का काम करेगा. अंत में इलायची पाउडर डालें, मिश्रण को हाथों से अच्छी तरह मसलें और छोटे-छोटे गोल लड्डू बना लें. यदि मिश्रण सूखा लगे तो एक या दो चम्मच गुनगुना पानी मिला सकते हैं.

मोरिंगा के लड्डू

यह लड्डू कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जिससे हड्डियाँ मजबूत बनती हैं और जोड़ों की कमजोरी कम होती है. तिल और मोरिंगा बालों की जड़ों को पोषण देते हैं, जिससे हेयरफॉल कम होता है और नए बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है. अलसी और बीजों में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और जिंक स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं, जबकि खजूर शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा देता है. रोज़ 1 लड्डू का सेवन बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सभी के लिए बेहद लाभकारी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में खाएं यह सुपरफूड लड्डू, बाल होंगे घने और हड्डियां रहेंगी मज़बूत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP