2005 का वो सदमा देने वाला इमोशनल सॉन्ग, 2 खूबसूरत दुल्हनों की कहानी, लव ट्रायंगल में दर्द-प्यार का गहरा एहसास
इन दिनों एक गाना काफी वायरल हो है. साल 2005 फिल्म ‘बरसात’ का मशहूर गीत ‘तेरी दुल्हन सजाऊंगी’ पर इन दिनों काफी रील्स बन रही है. ‘तेरी दुल्हन सजाऊंगी’ हिंदी सिनेमा के उन गानों में शुमार है, जहां प्यार सिर्फ खुशियों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि त्याग, इंतजार और टूटे अरमानों की कहानी भी कहता है. बॉबी देओल, प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बसु पर फिल्माया गया यह गीत एक क्लासिक लव ट्रायंगल को बेहद भावुक अंदाज में पेश करता है. गाने में एक तरफ सच्चे प्यार की मासूमियत है, तो दूसरी तरफ अधूरी मोहब्बत का दर्द, जो दिल को छू जाता है. यह गाना शादी के उत्सव के बीच छिपे दर्द, बलिदान और अनकहे प्यार की कहानी बयां करता है. प्रियंका चोपड़ा (काजल) और बिपाशा बसु (अन्ना) के किरदारों के बीच बॉबी देओल (आरव) की उलझन को यह धुन और गहरा बनाती है. जहां एक तरफ शादी की रौनक है, वहीं दूसरी तरफ टूटते दिल की पीड़ा. लिरिक्स जैसे ‘दर्द सारे उठाऊंगी’ और ‘तेरी दुल्हन सजाऊंगी’ आज भी सुनकर आंखें नम कर देते हैं. यह गाना 2000 के दशक के सबसे इमोशनल शादी वाले सॉन्ग्स में शुमार है, जो प्यार की ताकत और त्याग को बखूबी दर्शाता है.