यूपी के 8वीं तक स्कूलों में 15 दिन की छुट्टी, अब इस दिन खुलेंगे स्कूल, यहां जानिए डिटेल
Last Updated:
UP News: उत्तर प्रदेश में शीतलहर को देखते हुए सभी परिषदीय स्कूल 31 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे. बेसिक शिक्षा विभाग ने 15 दिनों के शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है. स्कूल 15 जनवरी से फिर खुलेंगे.
यूपी में 8 वीं तक स्कूल 14 जनवरी तक बंद.लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और लगातार जारी शीतलहर को देखते 12वीं तक के सभी स्कूलों में 1 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है. लेकिन अब बेसिक शिक्षा परिषद के 1 से 8 वीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे. बेसिक शिक्षा विभाग के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार प्रदेश के सभी परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 14 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे. इस तरह विद्यार्थियों और शिक्षकों को कुल 15 दिनों का शीतकालीन अवकाश मिलेगा. बढ़ती ठंड और घने कोहरे के कारण यह फैसला छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वे 30 दिसंबर 2025 तक अपने सभी विभागीय, शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को अनिवार्य रूप से पूरा कर लें. इसके साथ ही स्कूल से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों की सुरक्षा, बिजली, पानी और अन्य व्यवस्थाओं को भी अवकाश से पहले दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि छुट्टियों के दौरान स्कूल परिसर पूरी तरह बंद रहेंगे.
प्रदेश के कई जिलों में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है. सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहने से दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे छोटे बच्चों के स्कूल आने-जाने में परेशानी बढ़ गई थी.
बेसिक शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के पर्व तक1 से 8 वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे और 15 जनवरी से सभी परिषदीय विद्यालय अपने निर्धारित समय पर फिर से खुल जाएंगे. विभाग का मानना है कि यह अवकाश न केवल छात्रों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि शिक्षकों को भी नए सत्र की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध कराएगा.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें