धुरंधर बना बॉक्स ऑफिस का ‘धुरंधर’, 25वें दिन ऑल-टाइम हाइएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म में बनाई जगह, अब जवान पर नजर
Last Updated:
Dhurandhar Worldwide Box Office Collection Day 25: निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म ने न सिर्फ 2025 की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनने की ओर कदम बढ़ाया है, बल्कि अब इसका अगला लक्ष्य शाहरुख खान की ‘जवान’ और यश की ‘KGF चैप्टर 2’ को पीछे छोड़ना है. अपने चौथे सोमवार यानी 25वें दिन तक फिल्म ने दुनियाभर में कुल 1081 करोड़ रुपये (ग्रॉस) का कलेक्शन कर लिया.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की सुपरहिट स्पाई थ्रिलर धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई यह फिल्म आदित्य धर द्वारा निर्देशित है. जिसने बॉक्स ऑफिस पर खुद को ‘धुरंधर’ साबित कर दिया है. रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और दूसरे दिग्गज कलाकारों से सजी इस फिल्म को हर किसी की परफॉर्मेंस ने खास बनाया. फिल्म 25 दिनों से लगातार कमाई कर रही है. यह बॉलीवुड की पहली फिल्म है, जिसने भारत में 700 करोड़ का आंकड़ा पार किया है.

डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने अपने चौथे वीकेंड पर भारत में 60 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को फिल्म की नेट कमाई पहली बार 15 करोड़ रुपये से नीचे रही, लेकिन इसके बावजूद इसने 10 करोड़ से ज्यादा नेट जोड़े.

इसके साथ ही ‘धुरंधर’ की भारत में कुल नेट कमाई 701.25 करोड़ रुपये पहुंच गई है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 841.6 करोड़ हो चुका है. यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह पहली हिंदी फिल्म बन गई है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इससे पहले यह मुकाम सिर्फ चार साउथ की फिल्मों ने ये रिकॉर्ड बनाया था, जिसमें बाहुबली 2, आरआरआर, केजीएफ चैप्टर 2 और पुष्पा 2 ने ही हासिल किया था. फिल्म का चौथा हफ्ते में 60 करोड़ रुपये से अधिक रहा. ऐसे में ‘धुरंधर’ ने हिंदी सिनेमा के लिए एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है.

ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म का जलवा बरकरार है. क्रिसमस और न्यू ईयर हॉलिडे पीरियड का फायदा उठाते हुए फिल्म ने अब तक 26.5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 220 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. हालांकि, तीसरे हफ्ते में डेली कलेक्शन 1 मिलियन डॉलर से नीचे आया, लेकिन कुल मिलाकर फिल्म की इंटरनेशनल परफॉर्मेंस मजबूत बनी हुई है.

इन आंकड़ों के साथ ‘धुरंधर’ अब ऑल-टाइम हाइएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्मों की लिस्ट में 7वें स्थान पर पहुंच चुकी है. इसने ‘पठान’ और ‘कल्कि 2898 AD’ को पीछे छोड़ दिया है.

मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए फिल्म शुक्रवार या शनिवार तक ‘जवान’ (1160 करोड़) को पछाड़ सकती है. इसके बाद असली चुनौती होगी ‘KGF 2’ (1215 करोड़) और ‘RRR’ (1230 करोड़) का रिकॉर्ड है.

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट भी इसकी सफलता का बड़ा कारण मानी जा रही है. ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने हामजा नामक भारतीय जासूस की भूमिका निभाई है, जो कराची में आतंकी और गैंग नेटवर्क में घुसपैठ करता है. फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. मेकर्स पहले ही कन्फर्म कर चुके हैं कि ‘धुरंधर पार्ट 2’ मार्च 2026 में रिलीज होगी.