BCCI To Sack Gautam Gambhir Update: क्या बीसीसीआई गंभीर को हटाएगी? सचिव देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा अपडेट

Share to your loved once


Last Updated:

BCCI To Sack Gautam Gambhir Update: BCCI सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को हटाने या वीवीएस लक्ष्मण को टेस्ट कोच बनाने की खबरों को पूरी तरह गलत और निराधार बताया है. मीडिया रिपोर्ट को दोनों ने सिर्फ अफवाह बताया.

गंभीर का कोई बाल बांका नहीं कर सकता, सपोर्ट में बीसीसीआई के बड़े-बड़े अधिकारीक्या बीसीसीआई गंभीर को हटाएगी? सचिव देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली. घर पर टेस्ट सीरीज में बुरी तरह से मिली हार के बाद से भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को लेकर काफी कुछ सुनने को मिल रहा है. रिपोर्ट में ऐसा भी बताया गया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) उनकी जगह पर पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण को टेस्ट की कोचिंग देने का विचार कर रही है. ऐसी खबरों के लगातार आने के बाद बीसीसीआई की तरफ से इसे लेकर बयान सामने आया. बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने उन खबरों का खंडन किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण को भारत का अगला टेस्ट कोच बनने के लिए संपर्क किया गया है, जो गंभीर की जगह लेंगे. ये खबरें तब आईं जब भारत को गौतम गंभीर की कोचिंग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर 0-2 से टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा, जो लगातार दूसरे साल भारत को क्लीन स्वीप झेलना पड़ा है. पिछले साल भी इसी कोच के तहत न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को 0-3 से शर्मनाक हार मिली थी.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP