गोरखपुर, वाराणसी, छपरा समेत कई शहरों से चलने वाली ट्रेनों का समय 1 जनवरी से बदल रहा है, यहां जानें नाम – Uttar Pradesh News

Share to your loved once


नई दिल्‍ली. पूर्वोत्तर रेलवे ने 1 जनवरी 2025 से नया टाइम टेबल लागू करने जा रहा है, जिसमें 100 से अधिक ट्रेनों का समय बदलेगा. गोरखपुर जंक्शन, वाराणसी, छपरा, टनकपुर, रामनगर, लालकुआं, पीलीभीत, मैलानी, कासगंज समेत तमाम स्टेशनों पर आने और जाने का समय बदला गया है. ज्‍यादातर 5 से 15 मिनट के बीच समय बदला है. ट्रेनों की पंच्‍यूअलिटी सुधारने, औसत गति बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया गया है.

पूर्वोत्‍तर रेलवे के मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बदला हुआ शेड्यूल जारी कर दिया है. यात्री ट्रेनों का शेड्यूल आनलाइन भी दे सकते हैं.

क्‍या है बदला हुआ टाइम

12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस अब 00.12 बजे छूटेगी (पहले 00.15) , 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 02.25 बजे (पहले 02.30), 15113 गोमती नगर-छपरा एक्सप्रेस 02.45 बजे (पहले 02.50), 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 03.05 बजे (पहले 03.10), 14048 दिल्ली-सीतामढ़ी 03.16 बजे (पहले 03.25), 12558 आनन्द विहार-मुजफ्फरपुर 03.47 बजे (पहले 03.50), 15568 आनन्द विहार-बापूधाम मोतिहारी 04.06 बजे (पहले 04.10), 12408/12524/19601 (अमृतसर/आनन्द विहार/उदयपुर से न्यू जलपाईगुड़ी) सभी 04.50 बजे (पहले 04.55), 15706 दिल्ली-कटिहार 06.25 बजे (पहले 06.30), 12521 बरौनी-एर्णाकुलम 06.33 बजे (पहले 06.40) चलेगी.

10 मिनट पहले चलने वाली ट्रेनें कौन सी

सुबह के समय कई ट्रेनें 5-10 मिनट पहले चल रही हैं, जैसे 14604 अमृतसर-नरपतगंज, 15280 आनन्द विहार-सहरसा, 15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर और 15708 अमृतसर-कटिहार अब 08.00 या 08.20 बजे छूट रही हैं. गोरखपुर से निकलने वाली प्रमुख गाड़ियां जैसे 22533/12511/12589/12591 गोरखपुर यशवंतपुर, तिरुअनंतपुरम, चेरलपल्ली, 11056 गोंडा-लोकमान्य तिलक, 15050/15052/15048 गोरखपुर-कोलकाता और 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज भी 5-7 मिनट पहले प्रस्थान कर रही हैं. 15270 साबरमती-मुजफ्फरपुर का समय सबसे ज्यादा बदला गया है, जो अब 19.55 बजे छूट रही है (पहले 21.00). वाराणसी क्षेत्र में 19167/14854 अहमदाबाद/जोधपुर-वाराणसी सिटी 10.00 बजे पहुंच रही हैं (पहले 10.15) समय था. 19305 डॉ. अंबेडकर नगर-कामाख्या 11.25 बजे छूटेगी (पहले 11.45) , 18612, बनारस-राँची और 18524 बनारस-विशाखापट्नम 14.50 बजे (पहले 15.00) , 14853/14863/14865 वाराणसी सिटी-जोधपुर 16.40 बजे (पहले 16.25) चलेगी.

छपरा से 19046 थावे-सूरत 08.45 बजे (पहले 09.00) और 15114 छपरा-गोमतीनगर 18.45 बजे (पहले 18.30) छूट रही हैं। टनकपुर, रामनगर, लालकुआं, पीलीभीत, मैलानी, कासगंज क्षेत्र की मेमू, डेमू एवं पैसेंजर गाड़ियों में भी 5-25 मिनट के बदलाव हैं, जैसे 15063 रामनगर-चंडीगढ़ 05.50 बजे (पहले 05.30), 55323 पीलीभीत-टनकपुर 13.20 बजे (पहले 12.35) आदि। ये बदलाव यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP