छत या दीवार में बार-बार उगा रहा पीपल? बन सकता है खतरा, अपनाएं ये ट्रिक, दोबारा नहीं निकलेगा – Uttar Pradesh News

Share to your loved once


Last Updated:

Diwar se pipal ka ped kaise hataye : पीपल का पौधा पूजनीय जरूर है, लेकिन घर की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है. सही विधि के साथ किए गए उपाय से पीपल का पौधा बिना किसी धार्मिक या संरचनात्मक नुकसान के हमेशा के लिए हटाया जा सकता है. पीपल की जड़ें बहुत गहराई तक जाती हैं और कंक्रीट को फाड़ देती हैं. पीपल को जड़ से हटाना हमेशा से चुनौती रहा है.आइये एक्सपर्ट से इन्हीं तरीकों के बारे में जानते हैं.

पीपल

अक्सर देखा जाता है कि पीपल का पौधा लोगों के घर की छत, बालकनी की दीवारों या दरारों में अपने आप उग आता है. पीपल धार्मिक दृष्टि से बेहद पूजनीय माना जाता है, इसलिए अधिकतर लोग इसे काटने से डरते हैं. लेकिन अगर समय रहते इसे न हटाया जाए, तो इसकी जड़ें धीरे-धीरे दीवारों और घर की नींव को कमजोर कर सकती हैं, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है.

पीपल

बाराबंकी के कृषि वैज्ञानिक डॉ. समीर पांडे के मुताबिक, घर की छत व दीवारों पर पीपल का पौधा उगना एक आम बात है. कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप आसानी से पीपल के पौधे को जड़ से खत्म कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात है कि इसके लिए आपको किसी खास केमिकल की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि प्राकृतिक तरीके से ही काम हो जाएगा. इन उपाय से आप पौधों को एक दिन में हटा सकेंगे.

पीपल

घर की दीवारों की दरारों में उगने वाले पीपल या बरगद के पौधे न केवल घर की खूबसूरती बिगाड़ते हैं, बल्कि समय के साथ ये छत और बालकनी की नींव को भी कमजोर कर सकते हैं. इन पौधों की जड़ें बहुत गहराई तक जाती हैं और कंक्रीट को फाड़ देती हैं. पीपल को धार्मिक पौधा माना जाता है, तो इसे हटाने में गलती भी नहीं होना चाहिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पीपल

पीपल का पौधा बहुत कठोर होता है, लेकिन जिंदा रहने के लिए नमी की जरूरत होती है. अगर पौधा छोटा है, तो सबसे पहले सुनिश्चित करें कि उस जगह पर पानी बिल्कुल न पहुंचे. अक्सर बालकनी की पाइपलाइन या दीवार की सीलन से इन्हें पानी मिलता रहता है. जब पौधे को नमी मिलना बंद हो जाएगी, तो धीरे-धीरे सूखने लगेगा. सूखने के बाद हाथ से उखाड़ना बहुत आसान हो जाता है और जड़ें दोबारा नहीं पनपतीं.

पीपल

फिटकरी पीपल के पौधे को सुखाने के लिए सबसे कारगर हथियार है. फिटकरी के एक बड़े टुकड़े को पीसकर पानी में मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार करें. इस घोल को पौधे की जड़ के ऊपर और उसके आस-पास की दरारों में डाल दें. फिटकरी एसिडिक होती है जो पौधे के पोषण तंत्र को ब्लॉक कर देता है. इस उपाय को करने के मात्र 24 से 48 घंटों के भीतर आप देखेंगे कि पौधा सूखना शुरू हो गया है.

पीपल

दीवार के अंदर गहराई तक गई जड़ों को खत्म करने के लिए हींग और फिटकरी का पेस्ट रामबाण उपाय माना जाता है. हींग में मौजूद तत्व पौधों के विकास को रोक देते हैं. फिटकरी के पाउडर में थोड़ी सी असली हींग मिलाएं और थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को पौधे के छीले हुए हिस्से और जड़ों के पास अच्छी तरह लगा दें. ये पेस्ट जड़ों को अंदर ही अंदर गला देता है, जिससे दीवार को नुकसान पहुंचाए बिना पौधा पूरी तरह मर जाता है.

पीपल

पौधे के पूरी तरह सूखने और उखड़ जाने के बाद, उस दरार को खुला न छोड़ें. अगर दरार खाली रह गई तो बारिश का पानी और धूल फिर से पीपल का नया बीज पनपने में मदद करेंगे. पौधे को हटाने के बाद उस जगह को साफ करें और सीमेंट या पुट्टी से अच्छी तरह भर दें. इससे दीवार की मजबूती भी बनी रहेगी और दोबारा कोई पौधा नहीं उगेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

छत या दीवार में बार-बार उगा रहा पीपल? अपनाएं ये ट्रिक, दोबारा नहीं निकलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP