जर्मनी में बैठे ध्रुव राठी के पास कितना पैसा, एक सीईओ से भी ज्यादा कमाते हैं हर महीने, आलीशान घर और लग्जरी कारों की लाइन

Share to your loved once


नई दिल्‍ली. बात भारतीय राजनीति की हो, फिल्‍मी दुनिया, हस्तियों या फिर सामाजिक ताने-बाने की. एक नाम हर मुद्दे पर विवाद के केंद्र में आ जाता है, ध्रुव राठी. इस यूट्यूब कंटेंट क्रिए‍टर को भारत में जितना समर्थन मिलता है, उससे कहीं ज्‍यादा विरोध का सामना करना पड़ता है. बावजूद इसके राठी के कंटेंट की बाढ़ न तो कम हो रही और न ही उनकी कमाई थम रही. राठी एक बार फिर अपने दो वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. एक तो बॉलीवुड फिल्‍म ‘धुरंधर’ की आलोचना को लेकर और दूसरा बॉलीवुड की कई हस्तियों के खूबसूरत चेहरों के पीछे छिपी सर्जरी की काली सच्‍चाई को लेकर. इसमें जान्‍हवी कपूर से लेकर टाइगर श्रॉफ तक कई नाम हैं. लेकिन, एक सवाल हर भारतीय के मन में जरूर उठता है कि आखिर राठी इन वीडियो के जरिये कितना पैसा कमा लेते हैं, जिसके लिए वह अपने आलोचकों के ताने सुनने को भी तैयार रहते हैं.

यहां हम ध्रुव राठी के काम या उनके कंटेंट को लेकर कोई बात नहीं करने वाले हैं, बल्कि यूट्यूब सहित अन्‍य प्‍लेटफॉर्म उनके द्वारा की जाने वाली कमाई की चर्चा करेंगे. कई मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जाता है कि राठी फिलहाल भारत में नहीं, जर्मनी में रहते हैं और वहां रहकर भी उनका नाम हर भारतीय की जबान पर चढ़ा हुआ है. फिर चाहे समर्थन के नाते हो या फिर आलोचना की वजह से. आज राठी के पास खुद का आलीशान घर है और लग्‍जरी कारों की तो लाइन लगी हुई है तो आइये पता करते हैं कि उनकी हर महीने कमाई कितनी है और उनके पास कितनी नेट वर्थ हो चुकी है.

सेना में जाने की थी तमन्‍ना
सबसे पहले बात करते हैं राठी ने कितनी पढ़ाई-लिखाई की है. उनका जन्‍म हरियाणा के रोहतक जिले में हुआ था. वैसे तो वह औसत छात्र थे, लेकिन पढ़ाई-लिखाई का शौक जरूर रहा था. आज राठी पर भारत विरोधी एजेंडा चलाने का आरोप भले ही लगता हो लेकिन एक समय उनकी तमन्‍ना एनडीए पास करके सेना में जाने की थी. हालांकि, वह इस परीक्षा को पास नहीं कर पाए और भारत में बीटेक करने के बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग से एमटेक करने जर्मनी चले गए. डिग्री लेने के बाद उन्‍होंने नौकरी करने के बजाय यूट्यूब चैनल बनाना शुरू कर दिया.

11 साल से बना रहे वीडियो
राठी ने अपना पहला यूट्यूब वीडियो साल 2014 में बनाना शुरू किया था. उन्‍हें पहली बार शोहरत मिली अपोलो 11 मून लैंडिंग वीडियो से, जो नील आर्म स्‍ट्रांग पर बनाया गया था. इसके बाद बुर्ज खलीफा के टॉप पर 24 कैरेट गोल्‍ड कॉफी पीने का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था. उन्‍हें टाइम मैगजीन ने अवार्ड के लिए चुना. इसके अलावा ग्रीन क्रूसेडर अवार्ड और न्‍यूज18 इंडिया से भी अवार्ड मिल चुका है. फिलहाल वह जर्मनी के बर्लिन शहर में रहते हैं और वहीं से अपना वीडियो पोस्‍ट करते हैं.

कहां से होती है कमाई
राठी फिलहाल तीन यूट्यूब चैनल चलाते हैं, ध्रव राठी के नाम से पहला चैनल और दूसरा ध्रुव राठी व्‍लॉग्‍स और तीसरा ध्रुव राठी शॉर्ट्स. इन तीनों के जरिये उनकी जबरदस्‍त कमाई होती है. लेकिन, यूट्यूब चैनल के अलावा वह स्‍पॉन्‍सरशिप और ब्रांड डील के जरिये भी करोड़ों की कमाई करते हैं. उनके सब्‍सक्राइबर की संख्‍या अब तक 3 करोड़ से भी ज्‍यादा पहुंच चुकी है. राठी ने जर्मनी की नागरिकता प्राप्‍त लड़की जूली से शादी की, जिसके बाद जर्मनी में ही बसकर रह गए. उनकी पत्‍नी भी इंस्‍टाग्राम पर एक जाना-माना चेहरा हैं, जो सोशल मीडिया से कमाई करती हैं.

कितनी है राठी की नेट वर्थ
अब बात करते हैं ध्रुव राठी के नेट वर्थ की. मनी मिंट के अनुसार, राठी की नेट वर्थ करीब 58 करोड़ रुपये है और सालाना करीब 7.5 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं. अगर महीने की कमाई की बात करें तो यह करीब 60 लाख रुपये बैठती है, जो किसी कंपनी के सीईओ से भी कहीं ज्‍यादा है. राठी सिर्फ यूट्यूब ही नहीं, बल्कि नेटफ्लिक्‍स और स्‍पोटीफाई जैसे ग्‍लोबल प्‍लेटफॉर्म पर शो भी होस्‍ट कर चुके हैं. जाहिर है कि आज उनका नाम सिर्फ भारत ही नहीं, दुनियाभर में एक फेमस चेहरा बन चुका है.

आलीशान मकान और लग्‍जरी कारें
राठी बर्लिन के एक लग्‍जरी अपार्टमेंट में रहते हैं, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी जाती है. इसके अलावा उनके पास कई लग्‍जरी कारें भी हैं. मनी मिंट के मुताबिक, राठी के पास 70 लाख रुपये कीमत वाली टेस्‍ला मॉडल 3 की इलेक्ट्रिक कार, 4.17 करोड़ रुपये की Range Rover P400e, 69 लाख रुपये कीमत वाली BMW 5 Series और करीब 75 लाख रुपये की Mercedes-Benz GLC-Class जैसी शानदार कारें हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP