‘आमिर का पैसा मुझे नहीं मिलने वाला’, 10 साल से काम को मोहताज है इमरान खान, बोले-बद्दतर है आर्थिक स्थिति

Share to your loved once


Last Updated:

आमिर खान के भांजे ने साल 2008 में बॉलीवुड में धांसू एंट्री की थी. उन्होंने जाने तू या जाने ना से एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इमरान को उभरते सितारे के तौर पर देखा गया था, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए. हाल ही में उन्होंने 10 साल से बेरोजगार होने के बारे में कहा कि अब उनकी आर्थिक स्थिति पहले से खराब है, लेकिन आमिर के रिश्तेदार होने का मतलब ये नहीं कि उन्हें आमिर के पैसे मिलेंगे.

ख़बरें फटाफट

'आमिर का पैसा मुझे नहीं मिलने वाला', 10 साल से काम को मोहताज है इमरान खानइमरान खान और आमिर खान

नई दिल्ली.  आमिर खान के भांजे इमरान खान ने साल 2008 में फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. इस फिल्म में वो जेनेलिया डिसूजा संग नजर आए थे. ‘जाने तू या जाने ना’ की सफलता से इमरान खान रातोंरात स्टार बन गए थे. उनकी गिनती बॉलीवुड के उभरते सितारों में होने लगी थी, लेकिन इमरान खान अपनी सफलता और स्टारडम दोनों को भुना नहीं पाए. वो देखते ही देखते इंडस्ट्री से गायब होते चले गए.

अब एक लंबे समय बाद इमरान खान लाइमलाइट में बने हुए हैं लेकिन वो अपनी किसी अपकमिंग फिल्म की वजह से नहीं अपने एक इंटरव्यू के चलते खबरों में छाए हुए हैं. इमरान खान ने अनफिल्टर्ड बाय समदीश पॉडकास्ट पर अपने करियर, निजी जिंदगी और नेपोकिड के बोझ के बारे में खुलकर बात की. एक्टर ने अपने करियर के शुरुआती दौर के बारे में बात करते हुए कहा कि एक फिल्म की सफलता से उनकी सैलरी में जबरदस्त इजाफा हुआ था.

आमिर खान के भांजे होने पर तोड़ी चुप्पी

आमिर खान के भांजे इमरान पर नेपोकिड का ठप्पा लगा हुआ है. उनके शुरुआती करियर के बारे में लाजमी है कि लोगों की कुछ धारणाएं थीं. लोगों का मानना था कि बॉलीवुड के परिवार से ताल्लुक रखने वाले इमरान की फिल्मी राह बाकी की तुलना में आसान होगी, लेकिन ऐसा था नहीं. वो कहते हैं कि उनकी जिंदगी का सच लोगों की धारणाओं के ठीक विपरीत था.

10 साल से काम को मोहताज हैं एक्टर

आमिर के भांजे होने के बारे में एक्टर कहते हैं कि वो सुपरस्टार के परिवार से ताल्लुक रखते हैं. वो बेशक उनके रिश्तेदार हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उन्हें आमिर के स्टारडम और जायदाद में हिस्सा मिलेगा. वो कहते हैं कि मामा आमिर का पैसा उनका नहीं है और न ही उन्हें वो पैसा कभी मिलने वाला है. इसके साथ ही 10 साल से ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री और ग्लैमर वर्ल्ड से पूरी तरह दूर रहने वाले एक्टर कहते हैं कि अब उनकी आर्थिक हालत बिगड़ चुकी है.

बिगड़ गई है आर्थिक स्थिति

बकौल इमरान खान पिछले 10 साल में उनकी जिंदगी में कई बड़े बदलाव आए हैं. उनका पत्नी अवंतिका मलिक से तलाक हुआ और उन्हें पर्दे से दूर एक दशक से ज्यादा समय हो चुका है. ऐसे में उनके पास कोई काम नहीं था, तो अब ज्यादा पैसे नहीं हैं. लेकिन एक्टर का मानना है कि उन्होंने अपनी सूझ-बूझ से इतनी प्लानिंग कर रखी हैं कि आज भी उन्हें अपने बिल भरने की चिंता नहीं करनी हैं. वो बिना चिंता के अपने बिल भर सकते हैं. इमरान खान का मानना है कि जीवन का हर फैसला सोच-समझकर और तोल-मोलकर नहीं किया जा सकता है. कुछ फैसले अपनी सुख-शांति के लिए भी किए जाने चाहिए.

About the Author

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

homeentertainment

‘आमिर का पैसा मुझे नहीं मिलने वाला’, 10 साल से काम को मोहताज है इमरान खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP