aaj ka Mesh rashifal 30 december 2025 horoscope | today aries horoscope | love career business horoscope| आज का मेष राशिफल, 30 दिसंबर 2025

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 30 December 2025 : मंगल आज मेष राशि के फैसले लेने के साहस में वृद्धि करेंगे. व्यवसाय में वृद्धि होगी. नए अवसर मिलेंगे. ग्राहकों का आपके प्रति भरोसा बढ़ेगा. कार्यस्थल पर वातावरण अच्छा रहेगा. काम बेहतर होगा. कुछ जिम्मेदारी मिल सकती है. बाहर के खाने से बचें. योग और प्राणायाम पर पूरा ध्यान दें. मां का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा. आज मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें. ओम श्री महालक्ष्मिया : नम का 11 या 108 बार जाप करें.

Aaj Ka Mesh Rashifal 30 December 2025/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सौम्य और सरल रहेगा. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. ग्रहों का संतुलन आपको मजबूत करेंगे और निर्णय लेने में मजबूती देंगे. स्वास्थ्य से जुड़ी हल्की दिक्कतें होगी. हल्की सीने, पेट व पाचन से जुड़ी परेशानी होगी. आज शिशिर ऋतु और माष पौष है. आज एकादशी है. नक्षत्र भरणिनी रहेगा. पक्ष शुक्ल है. सूर्योदय 7.13 और सूर्यास्त 5.33 पर होगा. शुभ समय 12.02 से 12.44 मिनट तक रहेगा. सुबह 9.17 से लेकर लेकर 9.58 तक अशुभ समय रहेगा. आज दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा. आज नया काम शुरू करना चाह रहे हैं या कोई व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो आज अच्छा दिन है. मिर्जापुर के ज्योतिष अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में आज चंद्रमा चतुर्थ भाव में गोचर कर रहा है. शुक्र का सौम्य स्वभाव बना रहेगा. यह मन में शांति, घर परिवार व सुख व सुविधाओं से जुड़े कामों में शुभ साबित होंगे. यह जातकों को साहस प्रदान करेंगे.

कैसी रहेगी सेहत

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज सेहत सामान्य रहेगी. मानसिक तौर पर हल्का महसूस करेंगे. सीने, पेट व पाचन से जुड़ी हल्की दिक्कतें हो सकती हैं. देर रात्रि खाने व भारी भोजन खाने से बचें. हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. यह लाभदायक होगा. खाने का समय पर ध्यान दें. बाहर के खाने से बचें. योग और प्राणायाम पर पूरा ध्यान दें. ऊर्जा बनी रहेगी.

कैसे रहेंगे रिश्ते

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज मेष राशि के प्यार व रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. पार्टनर से घर या परिवार से जुड़ी चर्चा हो सकती है. अविवाहित लोगों को परिवार के सदस्य या रिश्तेदारों की मदद से नए रिश्ते आ सकते हैं. आपकी बातों में मधुरता होगी, जो सामने वालों को सुकून देगी. घर, वाहन व उनसे जुड़ा हुआ खर्च बढ़ सकता है. इसे नियंत्रित रखें. जमीन व प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी रखें. परिवार में रिश्तें संतुलित रहेंगे. मां का सहयोग व आशीर्वाद मिलेगा. पारिवारिक निर्णय में आपकी बातों को महत्त्व दिया जाएगा.

ये रंग आज शुभ

मेष राशि के जातकों के लिए आज शुभ 4 अंक व भाग्यांक 9 होगा. हल्का सफेद व गुलाबी रंग शुभ फलकारक होगा. भाग्य मध्यम से अच्छा रहेगा. आज मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें. ओम श्री महालक्ष्मिया : नम का 11 या 108 बार जाप करें. इससे आर्थिक लाभ प्राप्त होगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

9 बजे के बाद शुरू होगा मेष राशि का बुरा दिन, देवी लक्ष्मी को चढ़ाएं सफेद मिठाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP