aaj ka Dhanu rashifal 30 December 2025 Scorpio horoscope in hindi big business gain on 30 December 2025 keep patience

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 30 December: धनु राशि के जातकों को आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए. साथ ही आज आप अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखें, नहीं तो आज आपका काम खराब हो सकता है. 

ख़बरें फटाफट

धनुः वाणी पर रखें कंट्रोल नहीं तो बढ़ेगी परेशानी, प्यार में शक से आएगी दूरीधनु राशिफल 30 दिसंबर 2025
जमुई: 30 दिसंबर 2025 के दिन धनु राशि के जातकों को थोड़ी परेशानियां उठानी पड़ सकती है. इसलिए धनु राशि के जातकों को आज काफी धैर्य के साथ काम लेने की जरूरत है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को कुछ फायदे भी होंगे. सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थोड़ी थकान भी उठानी पड़ सकती है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 30 दिसंबर 2025 के दिन धनु राशि में शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मीनारायण योग बनेगा. जिससे धनु राशि के जातकों पर इसका काफी असर पड़ेगा. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन नए संपर्क से लाभ पहुंच सकता है. आज आपको पुराने समय में किए गए कार्यों का फायदा भी मिल सकता है.

व्यवसाय में मिलने वाला है बड़ा फायदा 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज व्यवसाय में बड़ा फायदा मिलने वाला है. उन्होंने बताया कि आपका कारोबार बढ़ेगा, उसका विस्तार होगा. जिस कारण आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी. लेकिन अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है या रुका हुआ है तो आज उसके कारण आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है. धनु राशि के जातकों का आज अपने रोजमर्रा के कामों में कोताही नहीं बरतनी चाहिए. साथ ही आज कार्यालय में काम के अत्यधिक दबाव के कारण आपको शारीरिक और मानसिक थकान भी उठानी पड़ सकती है. धनु राशि के जातकों को आज काफी धैर्य के साथ अपना दिन गुजारने की जरूरत है.

क्रोध पर रखें नियंत्रण, बिगड़ सकता है काम 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए. साथ ही आज आप अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखें, नहीं तो आज आपका काम खराब हो सकता है. आज के दिन आपका पारिवारिक माहौल आपके अनुकूल रहेगा. सेहत के लिहाज आज से आज का दिन अच्छा रहेगा. लेकिन फिर भी आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए. बदलते मौसम में यह आपको परेशान कर सकता है. प्यार के मामले में भी आज आपका दिन आपके पक्ष में नहीं रहने वाला है. रिश्ते में शक उत्पन्न होने से परेशानी हो सकती है. ऐसे में एक दूसरे के ऊपर भरोसा रखें नहीं तो रिश्तों में दूरी पैदा हो सकती है. धनु राशि के जातकों को आज जरूरतमंद लोगों को भोजन करना चाहिए, इसका फायदा आपको मिलेगा. भगवान शनि की पूजा करने से भी आपको लाभ मिलेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 2 रहने वाला है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homeastro

धनुः वाणी पर रखें कंट्रोल नहीं तो बढ़ेगी परेशानी, प्यार में शक से आएगी दूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP