Palak Bathua Saag Recipe: दाल की जरूरत नहीं पड़ेगी, इतना टेस्टी है पालक-बथुआ; साग-भात खाने वालों के लिए बेस्ट – Jharkhand News

Share to your loved once


Last Updated:

Palak Bathua Saag Recipe: फिलहाल बथुआ और पालक का सीजन है. इन दोनों को मिलाकर बहुत ही टेस्टी और लाजवाब साग बनता है. अगर आप भी यह रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो यहां देखें इसे बनाने का तरीका. झारखंड में लोग खासतौर पर चावल के साथ साग खाना पसंद करते हैं. इसके साथ आपको दाल तक की जरूरत नहीं पड़ेगी, यह खाने में इतना स्वादिष्ट लगता है. यह कहने की जरूरत नहीं कि ये गुणों से भरपूर होता ही है.

कुकिंग एक्सपर्ट शालिनी बताती हैं कि सबसे पहले आपको बथुआ साग लेना होगा और पालक भी ले लीजिए. ध्यान रहे, दोनों को अच्छे से धो लेना है, क्योंकि कई बार काफी मिट्टी लगी होती है. आप चाहें तो एक बार गुनगुने पानी में भी धो लें, तो ज्यादा अच्छा रहेगा. अच्छे से धोने के बाद छोटे-छोटे पीस में इसे काट लीजिए.

कई बार लोग कटे हुए साग को ज्यादा पीसा हुआ खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग गर्म पानी में उबालकर मिक्सी में पीस लेते हैं, आपका जैसा मन हो वैसा कर सकते हैं. इसके बाद कढ़ाई चढ़ाएं और उसमें दो चम्मच तेल डालिए. ज्यादा तेल की इसमें जरूरत नहीं पड़ती. आप एक चम्मच तेल में भी बना सकते हैं. इसमें खड़ा मसाला, राई का फोरन और थोड़ा सा जीरा डालकर हल्का पका लीजिए. फिर बारीक कटा हुआ प्याज डाल लीजिए और उसे गोल्डन फ्राई कर लीजिए.

अब आपको एक मसाला तैयार करना है, जिसमें एक प्याज, एक टमाटर और थोड़ा सा अदरक-लहसुन लें. इन सभी को मिक्सी में पीसकर कढ़ाई में डालें और इसे भी गोल्डन फ्राई कर लीजिए जब मसाला अच्छे से पक जाए, तो जो पीसकर रखा हुआ बथुआ और पालक का पेस्ट है, उसे इसमें डाल दीजिए और इसे अच्छे से ढककर कम से कम 15 से 20 मिनट तक पकाइए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जब यह अच्छे से पक जाए, तो इसके बाद आप चाहें तो इसमें दो-चार पीस पनीर भी डाल सकते हैं, इससे खाने में और स्वाद बढ़ जाएगा. या फिर थोड़ा सा उबला और फ्राई किया हुआ आलू भी डाल दीजिए. इससे इसकी मात्रा भी बढ़ जाती है.इसके बाद स्वादानुसार नमक डाल दीजिए और थोड़ा सा मिक्स मसाला डालकर 5 मिनट और पका लें, फिर गैस बंद कर दीजिए. लीजिए, बनकर तैयार है एकदम चटपटा और स्वादिष्ट साग.

कुछ लोग पिसे हुए साग के बजाय कटा हुआ साग ज्यादा पसंद करते हैं. ऐसे में जब मसाला गोल्डन फ्राई हो जाए, तो उसमें कटा हुआ पालक और बथुआ डाल दीजिए और अच्छे से भून लीजिए. ये दोनों बहुत जल्दी पक जाते हैं. करीब 15 मिनट तक हल्की आंच पर पकाइए. 15 मिनट बाद देखेंगे कि आपका साग बनकर तैयार है. नमक डालना मत भूलिएगा और गरमा-गरम चावल के साथ सर्व कीजिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बिना ज्यादा मसाले के बनाएं झारखंडी स्टाइल पालक-बथुआ साग, नोट करें रेसिपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP