With millions of devotees and extensive security arrangements, Pratishtha Dwadashi is special in many ways : Uttar Pradesh News

Share to your loved once


Last Updated:

Ayodhya latest news : प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या इन दिनों आस्था के महासागर में डूबी हुई है. कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ राम मंदिर पहुंच रही है. प्रतिष्ठा द्वादशी और नए वर्ष के अवसर पर राम मंदिर में विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का भव्य आयोजन किया जा रहा है. इसे लेकर प्रशासन और राम मंदिर ट्रस्ट पूरी तरह सतर्क है.

अयोध्या: यूपी के अयोध्या में इन दिनों चारों ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. कड़ाके की ठंड के बावजूद प्रभु राम के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं. मंदिर परिसर से लेकर आसपास के मार्गों तक केवल श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे हैं. राम नगरी में आस्था ठंड पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है. आज से 2 जनवरी तक अयोध्या के राम मंदिर परिसर में प्रतिष्ठा द्वादशी का महा उत्सव मनाया जाएगा. इस दौरान राम मंदिर और अंगद टीला पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. 31 दिसंबर को प्रतिष्ठा द्वादशी का पर्व विशेष रूप से मनाया जाएगा. यह प्रभु श्रीराम के विराजमान होने की दूसरी वर्षगांठ भी है.

राम मंदिर ट्रस्ट ने तैयार किया मास्टर प्लान
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने विशेष मास्टर प्लान तैयार किया है. इसका उद्देश्य यह है कि श्रद्धालु आसानी से प्रभु राम के दर्शन कर सकें और नए वर्ष की शुरुआत भी बिना किसी परेशानी के कर सकें. दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

दर्शन व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव
फिलहाल राम मंदिर में श्रद्धालु आठ लाइनों में दर्शन कर रहे हैं. लेकिन नए वर्ष और प्रतिष्ठा द्वादशी के दौरान संभावित भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दो अतिरिक्त लाइनों को जोड़ने का निर्णय लिया है. अब श्रद्धालु 10 लाइनों में प्रभु राम के दर्शन कर सकेंगे, जिससे दर्शन प्रक्रिया और अधिक सुगम होगी.

कड़े सुरक्षा इंतजाम, हर गतिविधि पर नजर
अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. राम मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है. सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. ड्रोन के जरिए भी लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की चूक न हो.

बालक राम की कथा और सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर राम मंदिर में पहली बार बालक राम की कथा का आयोजन किया जा रहा है. इसके साथ ही पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे. देश के कई महान कलाकार प्रभु राम के दरबार में भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे. श्रद्धालु दर्शन के साथ-साथ भजन संध्या का भी आनंद लेंगे.

इसे भी पढ़ें : आप भी कमाना चाहते हैं अधिक मुनाफा तो पारंपरिक छोड़ ऑर्गेनिक खेती अपनाएं, घर बैठे कमाए लाखों रुपए, जानें तरीका

31 दिसंबर को पहुंचेगी वीआईपी हस्तियां
31 दिसंबर को राम मंदिर परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में माता अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर ध्वज लगाया जाएगा. इस कार्यक्रम को लेकर भी सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और मजबूत किया गया है.

सुरक्षा अधिकारियों का बयान
राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि पिछले एक महीने से श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. प्रतिष्ठा द्वादशी और नए वर्ष के दौरान कई लाख श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना है. श्रद्धालुओं की सुविधा, ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पूरी फोर्स तैनात है.

2 जनवरी तक जारी रहेगा महोत्सव
आज से लेकर 2 जनवरी तक प्रतिष्ठा द्वादशी का महोत्सव चलेगा. अंगद टीला पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. देश भर के साधु संतों के साथ कई राजनेता भी इस आयोजन में शामिल होंगे. अयोध्या एक बार फिर आस्था और उत्सव का केंद्र बन गई है.

homeuttar-pradesh

प्रतिष्ठा द्वादशी पर राम नगरी में महाउत्सव, 10 लाइनों में होंगे दर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP