सलमान-गोविंदा की होरीइन, बॉक्स-ऑफिस पर लगाई थी डिजास्टर की झड़ी, अब सब छोड़छाड़ कर रही ये काम

Share to your loved once


Last Updated:

कभी हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल रहीं ये एक्ट्रेस काफी लंबे समय से पर्दे से गायब हैं. उन्हें दिव्या भारती की हमशक्ल भी कहा जाता था. एक्ट्रेस ने सलमान खान, शाहरुख खान, सुनील शेट्टी जैसे हीरो के साथ काम किया था, लेकिन वो बीते काफी समय से इंडस्ट्री से गायब. एक्ट्रेस ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर फ्लॉप और डिजास्टर फिल्मों की झड़ी लगा दी थी.

ये हीरोइन जिसकी आज यहां बात कर रहे हैं वो रंभा हैं. साउथ सिनेमा में काम करने वाली एक्ट्रेसेस में एक नाम अपनी खास वजह से सबसे अलग है—करीब 2,000 करोड़ रुपए की अनुमानित नेटवर्थ. 90 के दशक में साउथ इंडियन सिनेमा की ड्रीम हीरोइन के तौर पर मशहूर रंभा ने अपनी लोकप्रियता और आकर्षण से एक पूरी पीढ़ी के दर्शकों का दिल जीत लिया था. उन्होंने साउथ में धाक जमाने के बाद हिंदी फिल्मों में कदम रखा और वहां भी राज किया.

रंभा ने महज 15 साल की उम्र में मलयालम सिनेमा से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. 1992 में उन्होंने ‘सरगम’ से डेब्यू किया, जिसमें उनके अपोजिट विनीथ थे. उसी साल उन्होंने ‘चंपाकुलम ठाचन’ में भी विनीथ के साथ काम किया.

मलयालम फिल्मों के बाद रंभा ने जल्दी ही दूसरी भाषाओं में भी पहचान बना ली. 1993 में उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘आ ओक्काटी अदक्कु’ से डेब्यू किया. इसके बाद रंभा ने तमिल सिनेमा में ‘उझवन’ से हीरोइन के तौर पर एंट्री ली. उनकी एक्टिंग ने तमिल दर्शकों का दिल जीत लिया और ‘उल्लाथाई अलिथा’, ‘सुंदर पुरुषन’, ‘सेंगोट्टई’, ‘अरुणाचलम’ और ‘कधलर धिनम’ जैसी कई हिट फिल्में दीं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रंभा ने 1995 में मिथुन चक्रवर्ती और कादर खान की फिल्म जल्लाद से हिंदी फिल्मों में कदम रखा था. जल्लाद के बाद वो जुर्माना, जंग, दानवीर, जुड़वा, कहर, घरवाली, बाहरवाली जैसी फिल्मों में दिख चुकीं. रंभा को उनके हटकर अभिनय के लिए जाना जाता है.

2010 में रंभा ने कनाडा के बिजनेसमैन इंद्रकुमार पद्मनाभन से शादी की और फिर अपने परिवार के साथ विदेश शिफ्ट हो गईं. अब वे तीन बच्चों की मां हैं—दो बेटियां और एक बेटा.

फिल्मों से दूर होने के बावजूद रंभा टीवी पर एक्टिव रहीं. उन्होंने ‘माणाडा मयिलाडा’ (कलाईनार टीवी) और ‘जोड़ी नंबर 1’ (विजय टीवी) जैसे पॉपुलर डांस रियलिटी शोज में जज की भूमिका निभाई. 2017 में वो विजय टीवी के बच्चों के शो ‘किंग ऑफ जूनियर’ में भी जज की भूमिका में दिखीं.

हालांकि, इस दौरान रंभा ने फिल्मों में वापसी नहीं की और परिवार पर ध्यान देने का फैसला किया. लेकिन लंबे ब्रेक के बाद अब वे फिर से फिल्म इवेंट्स में नजर आने लगी हैं और उन्होंने कहा है कि अगर सही मौका मिला तो वे फिल्मों में वापसी करेंगी. इससे उनके फैंस में फिर से उत्साह लौट आया है.

हाल ही में एक फिल्म इवेंट में प्रोड्यूसर कलैपुली एस थानु ने रंभा को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया. उन्होंने बताया कि रंभा के पति एक बड़े बिजनेसमैन हैं और रंभा के पास करीब 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इतनी आर्थिक सुरक्षा के बावजूद रंभा फिर से एक्टिंग करना चाहती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

सलमान-गोविंदा की होरीइन, बॉक्स-ऑफिस पर लगाई थी डिजास्टर की झड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP