बिना चीनी की मिठास! रामपुर की खजूर मिठाई मचा रही धूम, जानें बनाने की विधि – Uttar Pradesh News
Last Updated:
Cooking Recipe Of Date Sweets: रामपुर की 100 प्रतिशत शुगर फ्री खजूर मिठाई सर्दियों में लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है. बिना रिफाइंड, चीनी और केमिकल स्वीटनर के तैयार यह मिठाई स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखती है. जानें खजूर और ड्राई फ्रूट्स से बनी इस मिठाई की खासियत और इसे घर पर बनाने की आसान विधि
रामपुर : सर्दियों का मौसम शुरू होते ही मीठा खाने की चाह बढ़ जाती है, लेकिन चीनी से परहेज करने वालों के लिए विकल्प सीमित हो जाते हैं. ऐसे में रामपुर की 100 प्रतिशत शुगर फ्री खजूर मिठाई लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है. इस खास मिठाई में न तो रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल होता है और न ही किसी तरह का केमिकल स्वीटनर. इसकी मिठास पूरी तरह प्राकृतिक खजूर से आती है, जिससे यह स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल बन जाती है.
यह खजूर मिठाई खजूर और चुनिंदा ड्राई फ्रूट्स से तैयार की जाती है. खजूर को आयरन, फाइबर और नेचुरल शुगर का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है. ठंड के मौसम में जब सुस्ती और थकान अधिक महसूस होती है, तब यह मिठाई ताकत देने में मदद करती है. खास बात यह है कि डॉक्टर की सलाह से डायबिटीज से पीड़ित लोग भी इसे सीमित मात्रा में ले सकते हैं.
खजूर की मिठाई बनाने की विधि
रामपुर के दुकानदार अब्दुल अहद बताते हैं कि खजूर की मिठाई शरीर को अंदर से गर्माहट देती है, जो बुजुर्गों और महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है. रामपुर में इसकी कीमत करीब 1000 रुपये प्रति किलो है और हेल्थ कॉन्शस लोगों के बीच इसकी मांग लगातार बढ़ रही है. अच्छी बात यह है कि खजूर मिठाई घर पर भी आसानी से बनाई जा सकती है. इसके लिए खजूर, कटे हुए बादाम, खसखस, सूखे अंगूर, कद्दूकस किया हुआ नारियल, इलायची पाउडर और शुद्ध घी की जरूरत होती है. धीमी आंच पर सामग्री को सही तरीके से पकाकर स्वादिष्ट और पौष्टिक खजूर बर्फी तैयार की जा सकती है, जो सर्दियों में शरीर को ताकत, गर्माहट और सेहत का डबल फायदा देती है.
.
About the Author
मीडिया क्षेत्र में पांच वर्ष से अधिक समय से सक्रिय हूं और वर्तमान में News-18 हिंदी से जुड़ा हूं. मैने पत्रकारिता की शुरुआत 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से की. इसके बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड चुनाव में ग्राउंड…और पढ़ें