Delhi Rain Alert on New Year Eve| New Year Eve Rainfall Alert| Delhi-Punjab Rain Alert| Delhi-NCR Rain Forecast: राजस्थान के आसमान में उठा बवंडर, दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, प्रदूषण से मिलेगी राहत

Share to your loved once


Last Updated:

Delhi Rain Forecast on New Year Eve: राजस्थान में बदल रहा मौसमी सिस्टम दिल्ली के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में इस साल के अंत और न्यू ईयर पर बारिश हो सकती है.

राजस्थान के आसमान में उठा बवंडर, दिल्ली में होगी बारिश, प्रदूषण से मिलेगी राहतदिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Delhi NCR Winter Rain IMD Alert: नए साल पर रंग में भंग पड़ने वाला है. मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही चेतावनी जारी की है. दरअसल, दिल्ली और आसपास के राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बताया कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है. ऐसा अनुमान है कि दिल्ली को भारी प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना है. मगर, मन में सवाल उठ रहा है कि ऐसा क्या हुआ कि दिल्ली और आसपास के राज्यों में झमाझम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. दरअसल, राजस्थान के आसमान में एक ऐसा बवंडर उठ रहा है जिससे दिल्ली के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है.

मौसम विभाग जयपुर के अनुसार ने बताया कि राजस्थान में एक नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने जा रहा है. इसका प्रभाव से 31 दिसंबर और 1 जनवरी तक रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि इसका असर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में बारिश होने की संभवाना है. मौसम विभाग के अनुसार, बीकानेर और शेखावाटी संभाग में कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या ‘मावठ’ का असर दिखने लगा है. बता दें कि यह बेमौसम बरसात रबी की फसलों के लिए वरदान मानी जाती है. ये किसानों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है.

दिल्ली को प्रदूषण से मिलेगी राहत?

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से बुरा हाल है. पिछले हफ्ते में दो दिनों के लिए दिल्ली में वायु प्रदूषण से राहत मिली थी. पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जहां AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया है. कोहरे और शीत लहर के साथ प्रदूषण ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश प्रदूषित कणों को धोकर हटा सकती है, जिससे अस्थायी तौर पर एयर क्वालिटी में सुधार हो सकता है. हालांकि, यह सुधार लंबे समय तक नहीं रह सकता है.

साल के अंत में बारिश

इस मौसमी बदलाव का सबसे ज्यादा असर उत्तर और पश्चिमी राजस्थान में देखने को मिलेगा. जहां साल के अंत में बारिश की संभावना है, वहीं, जनवरी के पहले हफ्ते में इन इलाकों में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा. घना कोहरा छाने के आसार हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सुबह और रात के समय घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो सकती है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है.

About the Author

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

homedelhi

राजस्थान के आसमान में उठा बवंडर, दिल्ली में होगी बारिश, प्रदूषण से मिलेगी राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP