‘मुस्लिम लड़का, वो भी बेरोजगार’, बेटी संग अरशद वारसी की शादी से घबराए हुए थे सास-ससुर, एक्टर ने किया खुलासा

Share to your loved once


Last Updated:

बॉलीवुड के फेमस एक्टर अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेटी की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे सफल जोड़ियों में से एक मानी जाती है. हाल ही में अरशद ने खुलासा किया कि उनकी शादी की शुरुआत इतनी आसान नहीं थी. एक्टर ने बताया कि जब उन्होंने मारिया से शादी करने का फैसला किया, तो मारिया के कैथोलिक माता-पिता उनके रिश्ते को लेकर काफी डरे हुए थे. उन्हें लगा कि मारिया ने एक मुस्लिम लड़का क्यों चुना, जो बेरोजागर भी है. खैर, समय के बाद सबकुछ बदल गया और अरशद वारसी को पत्नी मारिया गोरेटी के माता-पिता ने अपना लिया.

ख़बरें फटाफट

'मुस्लिम लड़का...', बेटी संग अरशद की शादी से घबराए हुए थे सास-ससुरसाल 1996 में अरशद वारसी ने मारिया गोरेटी से की थी शादी.

नई दिल्ली. अरशद वारसी बॉलीवुड के फेमस एक्टर हैं. उन्होंने बड़े पर्दे पर कई आइकॉनिक किरदारों को उतारा है. हाल ही में अरशद वारसी ने मारिया गोरेटी के साथ अपनी शादी के शुरुआती दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि जब मारिया के कैथोलिक माता-पिता को पहली बार उनके रिश्ते के बारे में पता चला, तो वे थोड़े घबराए हुए थे. लेकिन समय बीतने और एक-दूसरे को समझने के साथ धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो गया.

द लल्लनटॉप से बात करते हुए अरशद वारसी ने बताया कि मारिया के माता-पिता इसलिए परेशान थे क्योंकि यह अलग-अलग धर्मों के बीच की शादी थी और उन्होंने अपनी बेटी के लिए ऐसा कुछ नहीं सोचा था. उन्होंने बताया कि वे बहुत ही सीधे-साधे और धार्मिक लोग हैं, जिनकी पूरी दुनिया उनके धर्म के इर्द-गिर्द ही घूमती है.

घबराए हुए थे अरशद वारसी के सास-ससुर

अरशद ने उनके रिएक्शन को याद करते हुए कहा, ‘वो थोड़े घबराए हुए थे. कैथोलिक लड़की और मुस्लिम लड़का. वो दोनों (सास-ससुर) बहुत शरीफ हैं. उनकी जिंदगी में ईसा मसीह के अलावा और कुछ नहीं है. वो थोड़े से इसलिए घबराए हुए थे क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि मारिया किसी कैथोलिक लड़के से शादी करेगी, जो 9 से 5 की नौकरी करता होगा और इसने एक मुस्लिम लड़का पकड़ लिया और वो भी बेरोजगार.’

अरशद वारसी को सास-सुसर ने अपना लिया

एक्टर ने आगे बताया कि उस मुश्किल दौर में भी मारिया के माता-पिता को यह यकीन था कि वह एक अच्छे इंसान हैं और उनकी बेटी का ख्याल रखेंगे. वक्त के साथ उनका यह भरोसा पूरी तरह से अपनापन और प्यार में बदल गया. अपने रिश्ते के बदलते स्वरूप के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘दिल ही दिल में उन्हें पता था कि यह लड़का इंसान अच्छा है. उन्हें यह कॉन्फिडेंस था कि वह हमारी बेटी का ध्यान रखेगा. लेकिन धीरे-धीरे उन्हें अहसास हुआ कि मुझसे बेहतर तो कोई है ही नहीं.’ अरशद ने आगे बताया, ‘अब वे बहुत खुश हैं और मेरे साथ ही रहते हैं. हालांकि, उनका स्वाभिमान उन्हें अपने खुद के घर में रहने के लिए कहता है, लेकिन हमने जैसे-तैसे जुगाड़ करके उन्हें अपने पास यहां बुला ही लिया.’

कैसे शुरू हुई थी अरशद वारसी-मारिया गोरेटी की लव स्टोरी?

अरशद वारसी ने यह भी बताया कि मारिया के साथ उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई. पहली बार दोनों जेवियर्स कॉलेज में मिले थे, जहां अरशद एक कॉम्पिटिशन में जज बनकर गए थे. उनकी दोस्ती तब और गहरी हुई जब मारिया ने उनके साथ थिएटर प्ले करना शुरू किया. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई, हालांकि अरशद ने माना कि इसमें काफी वक्त और मेहनत लगी, क्योंकि मारिया ने हां कहने से पहले उन्हें कई बार मना किया था. अरशद और मारिया की शादी साल 1996 में हुई थी. आज उनके दो बच्चे हैं.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

‘मुस्लिम लड़का…’, बेटी संग अरशद की शादी से घबराए हुए थे सास-ससुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP