Mix Dal Appe Recipe। मिक्स दाल अप्पे रेसिपी

Share to your loved once


Last Updated:

Mix Dal Appe Recipe: सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए जो पेट भी भरे, हेल्दी भी हो और टेस्ट में भी कमाल लगे. कई बार रोज-रोज वही पराठा, उपमा, पोहा बनाकर लोग बोर हो जाते हैं और मन करता है कुछ नया ट्राई किया जाए. ऐसे में मिक्स दाल अप्पे एक परफेक्ट ऑप्शन है. ये रेसिपी साउथ इंडियन स्टाइल में बनती है और इसमें मूंग दाल, मसूर दाल, चना दाल और उड़द दाल का इस्तेमाल होता है, जिससे ये प्रोटीन, फाइबर और एनर्जी का बेहतरीन सोर्स बन जाती है. इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती और आपका पेट हल्का महसूस करता है. इसमें तेल भी बहुत कम लगता है क्योंकि यह अप्पे पैन में हल्के तेल में सेककर तैयार किए जाते हैं. अगर आप कभी सोचें कि आज कुछ स्पेशल, हेल्दी और स्वाद से भरा बनाना है, तो एक बार ये रेसिपी जरूर ट्राई करें. यकीन मानिए, एक बार बनाने के बाद यह आपका फेवरेट नाश्ता बन सकता है और आप बार-बार इसे बनाने का मन करेंगे.

Mix Dal Appe Recipe

मिक्स दाल अप्पे एक हेल्दी, झटपट और टेस्टी नाश्ता है जो दालों की अच्छी क्वालिटी और प्रोटीन से भरपूर होता है. ये बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है और कम तेल में बनकर पेट भर देता है. एक बार ट्राई करेंगे तो रोज बनाने का मन करेगा.

Mix Dal Appe Recipe

1. मिक्स दाल अप्पे क्या होते हैं और क्यों हैं खास? मिक्स दाल अप्पे छोटे-छोटे गोल बॉल्स जैसे होते हैं, जो अप्पे पैन में हल्की आंच पर सेककर तैयार किए जाते हैं. दालों का मिश्रण इन्हें हेल्दी बनाता है, इसलिए ये प्रोसेस्ड स्नैक्स की जगह एक बढ़िया ऑप्शन हैं. इसमें इस्तेमाल होने वाली चार दालें शरीर को एनर्जी देने के साथ मसल्स की मजबूती में मदद करती हैं और पेट को देर तक भरा रखती हैं. इसलिए अगर आप मॉर्निंग में कुछ ऐसा चाहते हैं जो डाइजेस्ट भी ठीक रहे और वजन भी कंट्रोल में रहे, तो यह रेसिपी एकदम सही है.

Mix Dal Appe Recipe

2. मिक्स दाल अप्पे के लिए जरूरी सामग्री -मूंग दाल-½ कप -मसूर दाल-½ कप -चना दाल-½ कप -उड़द दाल-½ कप -अदरक-1 इंच टुकड़ा -हरी मिर्च-2 (कम या ज्यादा अपने हिसाब से रख सकते हैं) -नमक-स्वाद के हिसाब से -जीरा-1 छोटी चम्मच -ईनो-1 छोटी चम्मच (फूले-फूले टेक्स्चर के लिए) -तेल-अप्पे सेकने के लिए -पानी-जरूरत के हिसाब से ये सारी चीजें आपके किचन में आसानी से मिल जाएंगी और किसी अलग तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Mix Dal Appe Recipe

3. दाल की तैयारी: यहां से शुरू होती है असली रेसिपी दालों को अच्छे से साफ कर पानी से धो लें. इन्हें कम से कम 6-8 घंटे भिगोकर रखना जरूरी है, ताकि ये नरम होकर आराम से पीसी जा सकें, अगर रात में भिगो देंगे तो अगले दिन सुबह ताजा बैटर तैयार मिलेगा. भीगी दाल का पानी अलग कर दें और मिक्सर में दाल, अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा पानी डालकर पीस लें. बैटर न बहुत पतला रखें और न बहुत गाढ़ा, अगर बैटर सही होगा तो अप्पे फूले-फूले बनेंगे.

Mix Dal Appe Recipe

4. बैटर में मिलाएं ये चीजें, तभी आएगा सही टेस्ट दाल का बैटर तैयार हो जाए, तो उसमें नमक, जीरा और ईनो डालें. ईनो मिलाते ही बैटर हल्का फूल जाएगा, जिसे आपको तुरंत अप्पे पैन में डालना है, अगर पैन बहुत गर्म होगा तो अप्पे बाहर से जलने लगेंगे और अंदर से कच्चे रह जाएंगे. इसलिए पैन को मध्यम आंच पर गर्म रखें. हर खाने में थोड़ा तेल डालें और बैटर भर दें.

Mix Dal Appe Recipe

5. परफेक्ट अप्पे सेकने का तरीका ढककर धीमी आंच पर 2-3 मिनट पकाएं. जैसे ही नीचे की साइड गोल्डन दिखे तो पलट दें. दूसरी तरफ भी कुरकुरापन आने तक सेकें. अप्पे अगर पैन में चिपक रहे हों तो बहुत कम तेल दोबारा डाल सकते हैं. ध्यान रहे कि चम्मच से बार-बार दबाएं नहीं, वरना ये सख्त हो जाएंगे.

Mix Dal Appe Recipe

6. कैसे सर्व करें? ये कॉम्बिनेशंस ट्राई करें मिक्स दाल अप्पे को सर्व करते समय सबसे अच्छा कॉम्बिनेशन है- -पुदीना-धनिया चटनी -टमाटर की तीखी चटनी -कोकोनट चटनी -दही के साथ हल्का सा चाट मसाला अगर आपके घर बच्चे हैं, तो केचप के साथ भी ये काफी पसंद किया जाता है.

Mix Dal Appe Recipe

7. हेल्थ बेनिफिट्स जो इसे बनाते हैं सुपर स्नैक -हाई प्रोटीन होता है, जो बॉडी स्ट्रेंथ बढ़ाता है -कम तेल में बनता है, इसलिए वजन बढ़ने का डर कम -सुबह खाने पर एनर्जी मिलती है और सुस्ती महसूस नहीं होती -पेट हल्का रहता है और पाचन अच्छा रहता है -डायबिटीज और दिल के मरीजों के लिए भी बेहतर (परिवार के डॉक्टर से पूछकर खाएं)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

दिन की सही शुरुआत, प्रोटीन-स्वाद से भरपूर दाल अप्पे नाश्ते में करें ट्राई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP