Aaj ka dhanu Rashifal: धनु राशि वालों की लव लाइफ में हो सकता है तनाव, वाहन चलाते समय रहें सावधान, भगवान शंकर दिखाएंगे आगे की राह
Last Updated:
Aaj ka dhanu Rashifal 29 december 2025: ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि वालों को वाहन चलते समय सावधानी बरतने की जरूरत है, नहीं तो आपको चोट-चपेट लग सकती है. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 3 रहने वाला है. आज के दिन धनु राशि के जातकों को

जमुई. 29 दिसंबर 2025 के दिन धनु राशि के जातकों को दोहरी खुशी मिल सकती है. आज के दिन आपको किसी पुराने मामले में सफलता मिल सकती है. इसके साथ ही आज के दिन आपको किसी पुराने लंबित विवाद के शांत होने से मानसिक तनाव से छुटकारा मिल सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन शनि और चंद्रमा का संयोग बनने वाला है. जिस कारण आज धनु राशि के जातकों को आर्थिक रुप से भी मुनाफा हो सकता है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन चंद्रमा गोचर कर रहे हैं और शनि और चंद्रमा के बीच अनफा योग का संयोग बनने वाला है. इस योग के कारण धनु राशि के जातकों के जीवन पर भी इसका असर पड़ेगा.
आज के दिन दूर होने वाला है यह बड़ा तनाव
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि आज के दिन बनने वाले इस योग के कारण धनु राशि के जातकों को किसी बड़े तनाव से छुटकारा मिल सकता है. उन्होंने बताया कि अगर आपका कोई जमीन विवाद लंबित चला आ रहा है या आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में लंबित है. अगर आपके परिवार में किसी बात को लेकर कोई तनाव चल रहा है या आपके ऑफिस में किसी बात को लेकर आपके लिए मुश्किल आ रही है तो यह सारी समस्याएं और दिक्कतें आज समाप्त हो सकती हैं. इससे आपको सुकून मिलेगा. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इतना ही नहीं कार्यस्थल पर आज आपकी किस्मत काफी बुलंद रहने वाली है, जिस कारण आपको प्रोन्नति मिल सकती है और आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं.
प्रेम जीवन में ना करें कोई भी गलती
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झ ने बताया की आज के दिन आपकी लव लाइफ आपको थोड़ा परेशान कर सकती है. उन्होंने बताया कि आज आपके प्रेम जीवन में तनाव संभव है. आज के दिन आपको अपने पार्टनर के साथ काफी शांति और सूझ-बूझ के साथ व्यवहार करना चाहिए. संभव है कि आज के दिन आपको प्रेम में अलगाव भी देखना पड़ सकता है. उन्होंने बताया कि सेहत के लिहाज से धनु राशि के जातकों को आज काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है.
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि वालों को वाहन चलते समय सावधानी बरतने की जरूरत है, नहीं तो आपको चोट-चपेट लग सकती है. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 3 रहने वाला है. आज के दिन धनु राशि के जातकों को भगवान भोलेनाथ की उपासना करनी चाहिए.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें