ताला नगरी अलीगढ़: 155 साल से दुनिया की सुरक्षा का मजबूत भरोसा, जानें खासियत
Aligarh Latest News : उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ शहर भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपने मजबूत और भरोसेमंद तालों के लिए जाना जाता है. ताला नगरी के नाम से मशहूर अलीगढ़ में ताले बनाने की परंपरा करीब 155 साल पुरानी है. यह उद्योग न सिर्फ शहर की पहचान है, बल्कि लाखों लोगों की रोज़ी-रोटी का भी आधार बना हुआ है.