दिल्ली: उत्तम नगर में सूरज सोनू कौवा रेवा लूट-चोरी में गिरफ्तार

Share to your loved once


Last Updated:

क्राइम ब्रांच ने 28 दिसंबर 2025 की रात उत्तम नगर के मोहन गार्डन निवासी सुरेश उर्फ सूरज सोनू कौवा रेवा को हस्तसाल डीडीए पार्क से गिरफ्तार किया, जो कई मामलों में वांछित था.

बहरूपिए से कम नहीं था यह कुख्‍यात, वारदात के साथ बदल जाती थी पहचान, अरेस्‍ट

Crime News: दिल्ली की सर्द रातों में अपराध अक्सर खामोशी से सांस लेता है. गलियों, पार्कों और अंधेरे कोनों में छिपे साये, सही मौके का इंतजार करते हैं. 28 दिसंबर 2025 की ऐसी ही एक रात थी, जब क्राइम ब्रांच की टीम ने एक ऐसे साये को पकड़ने का फैसला किया, जो पिछले एक साल से कानून को चकमा दे रहा था. उस साये का नाम था सुरेश. लेकिन नाम एक नहीं थे. कोई उसे सूरज कहता था, कोई सोनू, कोई कौवा तो कोई रेवा. पहचान बदलना उसकी आदत बन चुकी थी. उत्तम नगर के मोहन गार्डन इलाके में रहने वाला यह शख्स सिर्फ एक चोर नहीं था, बल्कि लूट, स्नैचिंग और वाहन चोरी की दुनिया का पुराना खिलाड़ी था.

कानून ने उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर रखा था. तीन अलग-अलग मामलों में वह वांछित था, मगर हर बार पुलिस की पकड़ से फिसल जाता था. स्‍ट्रीट क्राइम पर नकेल कसने में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम को एक गोपनीय सूचना मिली कि उत्तम नगर इलाके में एक सक्रिय लुटेरा किसी बड़ी वारदात की तैयारी में है. खबर गंभीर थी, वक्त कम था. मामला सीधे डीसीपी क्राइम ब्रांच, आईपीएस हर्ष इंदोरा तक पहुंचा. तुरंत कार्रवाई आदेश का आदेश जारी हुआ. योजना कुछ इस तरह तैयार हुई कि शिकार खुद ब खुद जाल में आकर फंस जाए. जगह तय हुई हस्तसाल का डीडीए पार्क. शाम ढलते ही टीम अपनी-अपनी जगह संभाल चुकी थी.

कुछ देर बाद पुलिस को एक शख्‍स नजर आया, जो बेचैनी से इधर-उधर ऐसे देख रहा था, जैसे किसी मौके की तलाश में हो. अचानक उसे आभास हुआ कि कुछ गड़बड़ है. वह पलटा और भागने लगा. लेकिन इस बार किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया. पुलिस ने उसे चारों ओर से घेर लिया. कुछ ही पलों में वह पुलिस की गिरफ्त में था. पूछताछ में उसकी कहानी सामने आई. सातवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छूट गई थी. पिता की मौत ने उसे तोड़ दिया. गलत संगत में आकर छोटी-मोटी चोरियां करने लगा और फिर शराब और नशे की लत ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया. जरूरतें बढ़ीं तो अपराध भी बढ़ता गया. मोबाइल चोरी से लेकर चाकू की नोक पर लूट तक, उसने हर हद पार कर दी.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

homecrime

बहरूपिए से कम नहीं था यह कुख्‍यात, वारदात के साथ बदल जाती थी पहचान, अरेस्‍ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP