दिल्ली: उत्तम नगर में सात नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार

Share to your loved once


Last Updated:

ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत द्वारका डीसीपी अंकित सिंह की टीम ने उत्तम नगर में सात नाइजीरियन नागरिकों को बिना वैध वीजा पकड़ा, सभी को डिपोर्टेशन के लिए डिटेंशन सेंटर भेजा गया.

ऑपरेशन क्लीन स्वीप: पुलिस की गिरफ्त में 7 विदेशी, हरकतें जान आप भी कहेंगे- थूं

Crime News: 24 दिसंबर 2025 की उस रात हवा में एक अनकहा तनाव तैर रहा था. गलियों में सन्नाटा था पर दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल पूरी तरह सतर्क थी. यह कोई साधारण रात नहीं थी, बल्कि यह ऑपरेशन क्लीन स्वीप की निर्णायक घड़ी थी. पिछले कई हफ्तों से एंटी-नारकोटिक्स सेल के अधिकारी सीक्रेट इनपुट्स के एक सिरे को दूसरे से जोड़ रहे थे. इनपुट साफ था कि कुछ विदेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं. बिना वैध वीजा के दिल्‍ली में रह रहे ये लोग संदिग्ध गतिविधियों में भी लिप्त हैं.

यह सिर्फ कानून का उल्लंघन नहीं था, बल्कि समाज की सुरक्षा के लिए एक गंभीर चुनौती थी. द्वारका डीसीपी अंकित सिंह की देखरेख में एक विशेष टीम बनाई गई. टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर सुभाष चंद कर रहे थे. जैसे ही इनपुट पुख्ता होते ही पुसि की टीम दबिश देने के लिए उत्‍तम नगर के लिए निकल पड़ी. जैसे ही टीम ने इलाके को घेरा, सात चेहरे सामने आ खड़े हो गए. वे घबराए हुए थे और भागने की कोशिश में थे. लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते वह ऐसा कर नहीं सके. ये सातों नाइजीरियन नागरिक थे, जो भारत में बिना वैध वीजा के ओवरस्टे कर रहे थे.

पूछताछ के दौरान सच सामने आया. न तो उनके पास वैध दस्तावेज थे, न ही भारत में रुकने की कोई कानूनी अनुमति थी. पुलिस ने तुरंत कानूनी प्रक्रिया शुरू की. सभी को मेडिकल जांच के बाद दिल्‍ली एफआरआरओ के सामने पेश किया. जिसके बाद, इन सभी को डिपोर्टेशन के लिए सभी को डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया. यह कार्रवाई सिर्फ सात लोगों की गिरफ्तारी नहीं थी, बल्कि उन सभी के लिए चेतावनी थी जो भारत की जमीन पर कानून को हल्के में लेते हैं. ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत द्वारका जिला पुलिस ने साफ संदेश दे दिया कि अवैध प्रवास और नशे के नेटवर्क के लिए यहां कोई जगह नहीं है.

पुलिस के अनुसार, अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक देश के संसाधनों पर बोझ बनते हैं और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करते हैं. ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

homedelhi

ऑपरेशन क्लीन स्वीप: पुलिस की गिरफ्त में 7 विदेशी, हरकतें जान आप भी कहेंगे- थूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP