‘लोग असली बात समझ नहीं रहे’, ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर को लेकर ट्रोल हुए सलमान खान, तहसीन पूनावाला ने किया सपोर्ट

Share to your loved once


Last Updated:

सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म Battle Of Galwan के टीजर का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था. टीजर सलमान के बर्थडे पर जारी किया गया. लोगों ने टीजर पर खूब प्यार लुटाया. लेकिन टीजर में जो सलमान की हल्की सी मुस्कान नजर आ रही हैं. उसे लेकर लेकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. अब इस मुद्दे पर राजनीतिक विश्लेषक और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला अपनी राय जाहिर की है.

ख़बरें फटाफट

'लोग असली बात समझ नहीं रहे', 'बैटल ऑफ गलवान' के टीजर को लेकर ट्रोल हुए सलमानसलमान खान का किया समर्थन

नई दिल्ली. सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर सलमान खान के बर्थडे पर जारी किया गया है. टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था. लेकिन टीजर में सलमान की हल्की सी मुस्कान नजर आने पर लोगों ने उन्हें नसीयत दे डाली. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. इस पर तहसीन पूनावाला ने सलमान का समर्थन किया है.

सलमान खान को लेकर कुछ यूजर्स का कहना है कि युद्ध पर बनी फिल्म में ऐसा एक्सप्रेशन ठीक नहीं लगता. अब इस मामले में तहसीन का मानना है कि लोग उस सीन को गलत नजर से देख रहे हैं और उसकी भावनात्मक गहराई को समझ ही नहीं पा रहे.

‘ये मुस्कान हल्कापन नहीं, बल्कि संयम है’

सलमान खान की ट्रोलिंग को अपनी राय रखते हुए तहसीन पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर अपनी राय जाहिर की है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि सलमान की मुस्कान को कोई साधारण तरीके से नहीं देखा जाना चाहिए. तहसीन ने लिखा, ‘जो लोग ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर में सलमान की मुस्कान को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, वो असल में बात समझ ही नहीं रहे.ये कोई मुस्कान नहीं है, बल्कि संयम और आत्मबल की निशानी है. ये उस सैनिक का चेहरा दर्शाता है जो,दुश्मन सामने होने के बावजूद घबराता नहीं है.’



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP