Recipe: नए साल पर मेहमानों को करें खुश, बनाएं मूंगफली की मिठाई; कम खर्च में मिलेगा काजू कतली वाला स्वाद

Share to your loved once


Last Updated:

Moongfali Kaju Katli Mithai Recipe: नए साल का मौसम जश्न से शुरू होता है. यह जश्न नए साल में नई तरह की मिठाई से इस बार शुरुआत कीजिए. घर में आप बिना काजू के ही काजू कतली के स्वाद वाली मिठाई बना सकते हैं. यह आपको स्वाद में भी बिल्कुल हलवाई जैसी लगेगी. घर में बने इस मिठाई को आप अपने मेहमानों को भी परोस सकते हैं. साथ ही आप अपने रिश्तेदारों को भी भेज सकते हैं. यह मिठाई काफी स्वादिष्ट और होटल जैसी लगेगी. आइये जानते हैं इस मिठाई के बारे में..

चलिए जानते हैं बादाम से कैसे बनाएं काजू कतली वाली मिठाई. सबसे पहले तो आप बाजार से 500 ग्राम मूंगफली ले आएं. फिर उसके बाद एक कढ़ाई में घी के साथ या ऐसे ही उसको अच्छे से फ्राई कर लें. उसके बाद उसे अच्छे से साफ कर लें. ताकि मूंगफली के ऊपर की छिलके साफ हो जाएं. यह छिलके कड़वाहट दे सकते हैं, छिलके हटा देने के बाद यह काफी स्वादिष्ट बन जाएगी.

फिर उसके बाद इसे मिक्सी जार में रखें और इसका एक बढ़िया सा पाउडर तैयार कर लें. फिर बादाम से तैयार किए गए पाउडर में आप एक पैकेट मिल्क पाउडर डाल दें. फिर उसको अच्छे से मिला दें.

फिर कढ़ाई में एक गिलास पानी डालें और फिर उसमें एक गिलास चीनी डालें. फिर चीनी का एक बढ़िया सा चासनी तैयार कर लें. पूरी तरीके से तैयार हो जाए, तो उसमें बादाम और मिल्क पाउडर मिक्स करके उसमें डाल दें और उससे अच्छे से मिला दें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उसके बाद किचन के स्लैब पर या जिस जगह पर आप इसे तैयार करना चाहते हैं. उसके नीचे बढ़िया से घी की परत चढ़ा दें. उसके ऊपर बादाम का तैयार पेस्ट डालकर उसे मोटी परत के साथ गोलाकार में फैला दें. हाथ से या फिर बेलन के सहारे उसके बाद एक चाकू लें और इसे बर्फी आकार में काट लें.

थोड़ी देर इस सूखने दें. क्योंकि सूखने के बाद यह टाइट हो जाएगा और बर्फी जाकर अलग-अलग निकलेगा, जो टूटेगा नहीं. उसके बाद इसे आप अपने मेहमानों को खिलाएं. वह भी आपकी तारीफ करते नहीं रुकेंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

नए साल पर मेहमानों को खिलाएं मूंगफली की मिठाई, मिलेगा काजू कतली वाला स्वाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP