smriti mandhana shafali verma creates world records: 3107 रन… स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा की जोड़ी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Share to your loved once


Last Updated:

smriti mandhana shafali verma creates world records: स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने टी20 महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. भारत की इन महिला क्रिकेटर्स ने एक साथ खेलते हुए 3000 का आंकड़ा पार कर लिया. यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की पहली महिला जोड़ी हैं.

3107 रन... स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा की जोड़ी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्डस्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड.

नई दिल्ली. स्मृति मंधाना और और शेफाली वर्मा की भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. भारत की इस जोड़ी ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3 हजार रन के आंकड़े को छू लिया है. भारतीय जोड़ी के अलावा महिलाओं के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी अन्य जोड़ी ने इस मुकाम को हासिल नहीं किया है.

स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana)-शेफाली वर्मा (Shafali Verma) की जोड़ी ने अब तक 3,107 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलिसा हीली और बेथ मूनी की जोड़ी दूसरे स्थान पर है, जिसने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2,720 रनों की साझेदारी की है. वहीं, यूएई की ओर से ईशा ओझा-तीर्था सतीश की जोड़ी ने अब तक 2,579 रन जुटाए हैं.

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड.

श्रीलंका के खिलाफ चौथे टी20 मैच में मंधाना-शेफाली की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 15.2 ओवरों में 162 रन जुटाए. यह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है. इससे पहले, साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने शुरुआती विकेट के लिए 143 रन जोड़े थे.

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 100 या उससे अधिक ओपनिंग साझेदारी के मामले में मंधाना-शेफाली की जोड़ी संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गई है. इस जोड़ी ने 4 बार यह कारनामा किया है. एलिसा हीली-बेथ मूनी की जोड़ी भी 4 बार ऐसा कर चुकी है।इस लिस्ट में यूएई की ईशा ओझा-तीर्था सतीश की जोड़ी शीर्ष पर है, जिन्होंने 6 बार शतकीय साझेदारी की हैं.

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के अर्धशतक और दोनों के बीच पहले विकेट की रिकॉर्ड शतकीय साझेदारी से भारत ने चौथे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका के खिलाफ दो विकेट पर 221 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया. स्मृति ने शुरुआती तीन मैच में विफल रहने के बाद 48 गेंद की अपनी पारी में 11 चौकों और तीन छक्कों से 80 रन बनाए. शेफाली ने अपने लगातार तीसरे अर्धशतक के दौरान 46 गेंद में 12 चौकों और एक छक्के से 79 रन की पारी खेली.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

3107 रन… स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा की जोड़ी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP