Schools Closed: Schools closed due to severe cold, schools closed until December 29, these will be the work
Last Updated:
Mirzapur School Close: मिर्जापुर जिले में तापमान में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक आ गया है. कोहरे व गलन से काफी परेशानियां बढ़ गई है. तापमान में गिरावट को देखते हुए डीएम ने स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है. कक्षा 8वीं तक के स्कूल 29 दिसंबर तक बंद रहेंगे.
स्कूल के बच्चेUP School Close: उत्तर भारत में इस समय में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ठंड और शीतलहर के बीच में तापमान में गिरावट हो रही है. वहीं, आम जनजीवन भी पर प्रभावित हुआ है ठंड के प्रकोप को देखते हुए मिर्जापुर जिले में प्रशासन ने स्कूल को बंद करने का फैसला किया है. मिर्जापुर जिले में स्कूल 30 दिसंबर तक बंद रहेंगे. तापमान में गिरावट के बच्चों को काफी परेशानी हो रही थी. ऐसे में बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है. कक्षा 8 तक के स्कूल 30 दिसंबर तक बंद रहेंगे. बीएसए ने कहा है कि नियमों का पालन नहीं करने पर स्कूल के ऊपर नोटिस जारी की जाएगी. वहीं, मान्यता रद्द करने जैसी कार्रवाई भी हो सकती है.
मिर्जापुर जिले में तापमान में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक आ गया है. कोहरे व गलन से काफी परेशानियां बढ़ गई है. तापमान में गिरावट को देखते हुए डीएम ने स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है. कक्षा 8वीं तक के स्कूल 29 दिसंबर तक बंद रहेंगे. यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड व मदरसा सभी बोर्ड के स्कूलों पर आदेश लागू होगा. ठंड की वजह से स्कूलों को पहले भी बंद था, जहां एक दिन के लिए बीच में स्कूलों को खोला गया था. हालांकि, फिर से स्कूलों को बंद कर दिया गया है. दो दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे.
ये होंगे काम- बीएसए
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद कक्षा 8वीं तक के स्कूलों को 29 दिसंबर तक बंद किया गया है. सभी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि स्कूलों को बच्चों के लिए इस अवधि में पूरी तरह बंद रखें. नियमों का पालन नहीं होने पर नोटिस के बाद मान्यता रद्द करने जैसी कार्रवाई भी की जाएगी. स्कूल बंद रहने के दौरान पंचायत चुनाव मतदाता पुनरीक्षण व आपार आदि से जुड़े सभी काम होंगे. अध्यापकों को स्कूल आना पड़ेगा.
About the Author
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें