Fruit custard step by step। क्रीमी फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी
Last Updated:
Fruit Custard Recipe: नया साल आते ही हम सबके दिल में एक अलग उत्साह भर जाता है. हर किसी की कोशिश होती है कि साल की शुरुआत कुछ अच्छा करके की जाए, कुछ ऐसा जो पूरे साल की याद बन जाए. ऐसे में खाने-पीने की बात हो जाए तो घर में बने खास मीठे की रौनक ही अलग होती है. कई लोग केक, आइस्क्रीम और चॉकलेट जैसी चीजें बनाते हैं, लेकिन अगर आप इस बार कुछ हल्का-फुल्का और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो फ्रूट कस्टर्ड एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है. फ्रूट कस्टर्ड एक ऐसी डिश है जिसमें दूध की क्रीमीनेस, फलों की ताजगी और ड्राई फ्रूट्स की क्रंच एक साथ मिलकर मजेदार फ्लेवर देती है. इसे बनाना ना तो मुश्किल है और ना ही इसमें बहुत ज़्यादा मेहनत लगती है. इस आर्टिकल में हम आपके लिए 7 पॉइंट्स में गैलरी फॉर्मेट वाली पूरी रेसिपी और उससे जुड़े जरूरी टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें फॉलो करके आप घर पर आसानी से परफेक्ट फ्रूट कस्टर्ड बना सकते हैं.

फ्रूट कस्टर्ड के लिए जरूरी चीजें
इस रेसिपी की शुरुआत सही सामग्री से होती है. आपको जिन चीजों की जरूरत होगी, वो ये हैं:
-दूध -1 लीटर
-कस्टर्ड पाउडर -2 टेबलस्पून
-चीनी -3–4 टेबलस्पून या स्वाद के हिसाब से
-सेब -½ कप (छोटे टुकड़ों में)
-केला -1 (कटा हुआ)
-अनार -½ कप
-अंगूर -½ कप
-पपीता या आम -½ कप
-काजू-बादाम -थोड़े से (बारीक कटे हुए)

1. दूध को उबालकर करें शुरुआत
एक गहरी कड़ाही या पैन में दूध डालकर गैस पर रखें और उबलने दें. ध्यान रखें कि बीच-बीच में चम्मच चलाते रहें ताकि दूध नीचे ना लगे. कस्टर्ड जितना क्रीमी चाहिए, उसके हिसाब से दूध का उबालना जरूरी होता है.

2. कस्टर्ड पाउडर को घोलना है सबसे अहम स्टेप
आधा कप ठंडा दूध लें और उसमें कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसमें गुठलियां बिलकुल भी नहीं रहनी चाहिए. ये स्टेप गलत हो जाए तो पूरा कस्टर्ड बिगड़ सकता है, इसलिए इसे आराम से और ठीक तरीके से करें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

3. कस्टर्ड को पकाकर सही टेक्सचर दें
जब दूध उबलने लगे तो गैस धीमी करें और घुला हुआ कस्टर्ड उसमे डालें. लगातार चलाते रहें ताकि मिश्रण गाढ़ा होता जाए और नीचे ना लगे. अब इसमें चीनी डालें और 5–7 मिनट पकाएं. इसका रंग हल्का पीला और टेक्सचर क्रीमी हो जाए तो समझिए बेस तैयार है.

4. फलों की कटिंग और टेम्परेचर की ट्रिक
कस्टर्ड पकने के बाद उसे कमरे के टेम्परेचर पर ठंडा होने दें. अब फल काटें, लेकिन ध्यान रखें कि सेब और केला आखिरी में डालें, ताकि वो काले ना पड़ें. कस्टर्ड ठंडा होने से फल उसमें अच्छे से सेट होते हैं और फ्लेवर भी गजब आता है.

5. फल मिलाकर बनाएं डेजर्ट को रॉयल
ठंडा कस्टर्ड लें और उसमें सारे फल डालकर धीरे से मिलाएं. ऊपर से काजू-बादाम और चाहे तो किशमिश या चिरौंजी भी डाल सकते हैं. अब इसे कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. जितना ठंडा होगा, स्वाद उतना बढ़िया होगा.

6. सर्व करते समय ध्यान रखें ये छोटी-छोटी बातें
-सर्विंग बाउल्स में डालकर ऊपर से कुछ फल और ड्राई फ्रूट्स सजाएं
-अगर बच्चे ज्यादा हैं तो ऊपर से चेरी या जैली भी डाल सकते हैं
-चाहें तो इसमें चुटकीभर इलायची पाउडर डाल दें, पर ये ऑप्शनल है
-सर्व करने से तुरंत पहले केला डालें, ताकि टेक्सचर ठीक रहे