‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को नहीं मिल रहे दर्शक, बॉक्स ऑफिस पर लगी हांफने, 3 दिनों में हुई इतनी कमाई

Share to your loved once


Last Updated:

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office day 3: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करना पड़ रहा है. क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही है. आलम यह है कि रिलीज के महज तीन दिनों के भीतर ही फिल्म के कलेक्शन में कोई कमाल नहीं दिखा पाई. शनिवार को भी फिल्म की कमाई ठंडी रही और इसने सिंगल डिजिट में ही कलेक्शन किया. तीन दिनों कार्तिक-अनन्या की फिल्म 20 करोड़ का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाई है.

ख़बरें फटाफट

'तू मेरी मैं तेरा...' को नहीं मिल रहे दर्शक, 3 दिनों में हुई सिर्फ इतनी कमाईतीन दिन से सिंगल डिजिट में कमाई कर रही कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म.

नई दिल्ली. कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पा रही है. क्रिटिक्स से भी इस मूवी को मिक्स रिव्यूज मिले हैं. पहले दिन से ही यह रोमांटिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई रोमांटिक मूवी के तीसरे दिन का कलेक्शन भी सिंगल डिजिट में सिमट गया. चलिए आपको बताते हैं कि कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ने पिछले तीन दिनों में भारत में कितना बिजनेस किया है.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले शनिवार को तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी फिल्म ने भारत में 5 करोड़ से थोड़ा ज्यादा का कलेक्शन किया है और फिल्म का टोटल कलेक्शन 20 करोड़ के करीब पहुंच चुका है. फिल्म ने पहले दिन 7.75 करोड़ और दूसरे दिन 5.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

20 करोड़ भी नहीं कमा पाई कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे की फिल्म

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, तीसरे दिन यानी शनिवार को भी तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी की रफ्तार वैसी ही रही और इसने भारत में 5.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. अब तक यह फिल्म भारत में कुल 18.25 करोड़ का नेट बिजनेस कर चुकी है. शनिवार को हिंदी बेल्ट में फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी करीब 23.5 फीसदी रही है. बॉक्स ऑफिस पर ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की हालत खराब होने की वजह रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर मानी जा रही है. दूसरी तरफ रोमांटिक फिल्म को रिव्यूज भी अच्छे नहीं मिले हैं और दर्शकों को कहना है कि कहानी में कोई नयापन नहीं है.

लव स्टोरी फिल्म है ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’

फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी की कहानी रे (कार्तिक आर्यन) और रूमी (अनन्या पांडे) के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों को क्रोएशिया ट्रिप के दौरान प्यार हो जाता है. लेकिन फिर कहानी में ट्विस्ट आता है जब रूमी और रे के बीच शादी को लेकर अनबन होती है. इस तरह यह फिल्म इन्हीं दोनों किरदारों की उलझी हुई लव स्टोरी की कहानी बताती है.

अनन्या पांडे ने कार्तिक आर्यन संग दूसरी बार किया काम

बता दें कि कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी करण जौहर ने अपने प्रोडक्शन बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के तहत किया है. इस फिल्म के जरिए कार्तिक और अनन्या की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर साथ आई है. इससे पहले दोनों ने 2019 की फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ में साथ काम किया था. ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता जैसे सितारे भी अहम किरदारों में नजर आते हैं.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

‘तू मेरी मैं तेरा…’ को नहीं मिल रहे दर्शक, 3 दिनों में हुई सिर्फ इतनी कमाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP