बरेली लव जिहाद मामले को लेकर छात्रा का आरोप, बजरंग दल के लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने शुरू की जांच

Share to your loved once


Last Updated:

Bareilly News: बरेली में अपने दोस्तों के साथ एक छात्रा जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही थी, इसी दौरान बजरंग दल के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया और लव जिहाद का आरोप लगाया. अब छात्रा ने खुलासा किया है कि उसके और उसके दोस्तों के साथ मारपीट की गई है, जिसपर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

बरेली लव जिहाद मामले को लेकर छात्रा का आरोप, बजरंग दल के लोगों ने की मारपीटबरेली लव जिहाद

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के प्रेमनगर इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में शनिवार को हिंदू युवती के साथ मुस्लिम युवकों की मौजूदगी को लेकर हिंदू संगठन और बजरंग दल के लोग भड़क गए. इस दौरान उन्होंने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए रेस्टोरेंट के बाहर जमकर हंगामा किया और फिर अंदर घुसकर नारेबाजी की. कैफे में हंगामे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराते हुए जांच शुरू की.

अब इस मामले को लेकर छात्रा ने बड़ा खुलासा किया है और मारपीट का आरोप लगाया है. छात्रा ने कहा कि कल उसका जन्मदिन था और इसी दौरान कुछ लोग रेस्टोरेंट में घुस आए और उसके साथ मौजूद दोस्तों के साथ मारपीट करने लगे. छात्रा का आरोप है कि उसके साथ मौजूद साथियों को काफी पीटा गया. इस दौरान पुलिस ने बीच-बचाव किया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला. पुलिस ने उनसे पूछताछ की और छात्रा ने पूरा मामला बताया.

छात्रा ने कार्रवाई की मांग की

छात्रा ने आगे कहा कि जिन लोगों ने मारपीट की है, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए. गुस्सा जाहिर करते हुए छात्रा ने कहा कि उसके साथ मौजूद सभी लोग उसी के साथ पढ़ते हैं और अगर उसने अपने जन्मदिन पर उन्हें बुलाया तो इसमें क्या गलत है. यह सिर्फ उसका जन्मदिन मनाने का कार्यक्रम था और इसमें कुछ भी गलत या आपत्तिजनक नहीं था.

बिना सच्चाई जाने बेवजह हंगामा

छात्रा ने आरोप लगाया कि बिना सच्चाई जाने बेवजह हंगामा किया गया, जिससे उसका खास दिन खराब हो गया. उसने कहा कि ऐसे मामलों में पहले सच्चाई जानी जानी चाहिए. छात्रा ने यह भी कहा कि दोस्ती धर्म देखकर नहीं की जाती है. कैफे में हुए हंगामे के बाद पुलिस ने छात्रा और उसके दोस्तों से अलग-अलग बातचीत की और जांच में लव जिहाद जैसा कोई मामला सामने नहीं आया.

बता दें कि बरेली के इस रेस्टोरेंट में छात्रा अपने करीब 10 दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मना रही थी. सभी दोस्त एक ही कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई करते हैं. बजरंग दल के लोग इस बात से नाराज हो गए कि एक हिंदू छात्रा के जन्मदिन पर मुस्लिम युवक क्यों मौजूद थे. खबरों के अनुसार, छात्रा के जन्मदिन में दो मुस्लिम युवक शामिल थे, जिसको लेकर हिंदू संगठन भड़क गए और लव जिहाद जैसे आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeuttar-pradesh

बरेली लव जिहाद मामले को लेकर छात्रा का आरोप, बजरंग दल के लोगों ने की मारपीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP