वो 4 ब्लॉकबस्टर फिल्में, 2 हीरो ने पाकिस्तान में मचाई तबाही, 1 मूवी ने जीता दिल, चौथी ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस
Last Updated:
साल 2001 से लेकर 2025 तक, ऐसी चार बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें एक बात कॉमन है- हीरो का पाकिस्तान में घुसपैठ करना. चाहे मकसद परिवार को बचाना हो, किसी मासूम को घर पहुंचाना हो या देश की रक्षा करना. इन चारों ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने साबित कर दिया कि जब बॉलीवुड हीरो पाकिस्तान की जमीन पर कदम रखता है, तो इतिहास बनना तय है. दिलचस्प बात यह है कि साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ने सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है.

नई दिल्ली. भारतीय सिनेमा के पर्दे पर जब-जब हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच जंग छिड़ी है, बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स की सुनामी आई है. बॉलीवुड में ऐसी चार फिल्में रही हैं, जिन्होंने सरहद पार की कहानी को एक अलग ही लेवल पर पहुंचाया. इनमें से दो फिल्मों में हीरो ने पाकिस्तान में घुसकर तबाही मचाई है. तीसरी फिल्म ने एक बिल्कुल अलग मिसाल पेश की. जबकि चौथी ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. यहां पर देखिए पूरी लिस्ट.

‘गदर’ भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है. इसमें तारा सिंह (सनी देओल) अपनी पत्नी सकीना को वापस लाने के लिए अकेले ही पूरे पाकिस्तान से भिड़ जाता है. फिल्म का वह आइकॉनिक सीन आज भी लोगों के जेहन में ताजा है, जब तारा सिंह गुस्से में हैंडपंप उखाड़ देता है. यह फिल्म बताती है कि एक भारतीय पति अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. (फोटो साभार: IMDb)

सनी देओल की इस फिल्म में अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा के अलावा अमरीश पुरी नजर भी नजर आए थे. इसका डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया था. साल 2001 में रिलीज हुई ‘गदर’ ने दुनियाभर में 111 करोड़ रुपये का ताबड़तोड़ बिजनेस किया था. बॉक्स ऑफिस पर एक्शन से भरपूर यह मूवी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

22 साल गदर का सीक्वल ‘गदर 2’ बनकर रिलीज हुआ. तारा सिंह (सनी देओल) एक बार फिर पाकिस्तान की धरती पर कदम रखता है, लेकिन इस बार मकसद अपनी पत्नी नहीं, बल्कि अपने बेटे जीते को बचाना है. साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में दिखाया गया कि तारा सिंह का खौफ आज भी सीमा पार वैसा ही है. हथौड़े से दुश्मनों को धूल चटाते हुए तारा सिंह ने पूरे पाकिस्तान में तबाही मचा दी थी. (फोटो साभार: IMDb)

बॉक्स ऑफिस सनी देओल की गदर 2 फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर निकली थी. भारत में जहां फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार लिया, वहीं दुनियाभर में ‘गदर 2’ ने 691 करोड़ रुपये बटोर लिए थे. यह साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभरी थी. इसका डायरेक्शन भी अनिल शर्मा ने ही किया था. (फोटो साभार: IMDb)

साल 2015 में सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ ने प्यार और इंसानियत की कहानी बयां की. फिल्म में सलमान खान यानी पवन कुमार चतुर्वेदी एक मूक-बधिर पाकिस्तानी बच्ची मुन्नी को उसके घर पहुंचाने के लिए बिना पासपोर्ट-वीजा के पाकिस्तान जाता है. वह वहां किसी से लड़ता नहीं, बल्कि अपनी सच्चाई और सादगी से दुश्मनों का भी दिल जीत लेता है. यह फिल्म दिखाती है कि सरहदें नफरत के लिए नहीं, बल्कि आपसी प्यार से भी लांघी जा सकती हैं. (फोटो साभार: IMDb)

बजरंगी भाईजान फिल्म की कहानी ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया था. इस मूवी का क्लाइमैक्स बहुत इमोशनल कर देने वाला है. इसमें करीना कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और हर्षाली मल्होत्रा अहम किरदारों में नजर आए थे. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ ने वर्ल्डवाइड 918 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. (फोटो साभार: IMDb)

अब इस लिस्ट में साल 2025 की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ भी शामिल हो गई है. इसमें रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस हमजा अली मजारी का रोल निभाया है, जो गुप्त मिशन के लिए पाकिस्तान के घुसपैठ करता है और बलोच गैंग में शामिल हो जाता है. ‘धुरंधर’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. (फोटो साभार: IMDb)

‘धुरंधर’ को आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इसमें रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही हैं. वहीं, अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का दमदार रोल निभाकर महफिल लूट ली है और उनकी एक्टिंग को हर किसी ने सराहा है. रणवीर सिंह की यह मूवी दुनियाभर में अब तक 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है और इसकी कमाई जारी है. (फोटो साभार: IMDb)