Ishan kishan odi comback due: ईशान किशन का वनडे में होने वाला है कमबैक, ऋषभ पंत की होगी छुट्टी!
Last Updated:
Ishan kishan odi comback due: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम का ऐलान जल्द होगा,. टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर ईशान किशन की वापसी हो सकती है. ऋषभ पंत को चयनकर्ता उनकी जगह मौका दे सकते हैं.

नए साल में भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत दूसरे हफ्ते में करने वाली है. भारत का पहला घरेलू वनडे असाइनमेंट 2026 में चयनकर्ताओं के एक मुश्किल फैसले के साथ आने वाला है. न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर टी20 और वनडे सीरीज खेलने आ रही है. इसके लिए टी20 टीम चुनी जा चुकी है और अब वनडे टीम के लिए चयनकर्ताओं को माथा पच्ची करना है.

न्यूजीलैंड की टीम 11 से 18 जनवरी के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी और इसके लिए टीम का ऐलान किया जाना है. टी20 सीरीज के लिए टीम सलेक्शन चौंकाने वाला था. लंबे समय से बाहर चल रहे विकेटकीपर इशान किशन को अचानक एंट्री मिली. उनका घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन देख चयनकर्ताओं ने ये फैसला लिया.

अब भारतीय टीम के चयन का पैमाना बेहद सीधा हो गया है. जो खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और जो टीम की जरूरत के हिसाब से फिट बैठता है, उसी को मौका मिलेगा. टीम का ऐलान इसी हफ्ते होने की उम्मीद है और सबसे बड़ा फैसला विकेटकीपर स्लॉट को लेकर आ सकता है. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषभ पंत को वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिल सकती है, जबकि ईशान किशन सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

शुभमन गिल के वनडे कप्तान के तौर पर लौटने की उम्मीद है, लेकिन भारत के वनडे उपकप्तान श्रेयस अय्यर की उपलब्धता अभी भी तय नहीं है क्योंकि उन्हें पूरी तरह से फिटनेस क्लियरेंस नहीं मिली है. पंत का वनडे करियर पिछले कुछ समय से ठंडा पड़ा है. उनका आखिरी वनडे 7 अगस्त 2024 को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ था.

ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. घरेलू सीजन में भी पंत ने कोई बड़ा दावा पेश नहीं किया है. वह फिलहाल विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन शुरुआती प्रदर्शन मिला-जुला रहा है, जिसमें उनके पहले दो मैचों में 5 और 70 रन की पारियां शामिल हैं. मिडिल ऑर्डर में जहां भारत को विकेटकीपर-बल्लेबाज से स्थिरता चाहिए, वहां अस्थिरता को जल्दी बाहर कर दिया जाता है.

ईशान किशन ने अपनी फॉर्म से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है. उनका आखिरी वनडे 11 अक्टूबर 2023 को दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 में था. वह दो साल से ज्यादा समय बाद वापसी करेंगे. पिछले एक हफ्ते में इस खिलाड़ी की किस्मत ने करवट बदली है. लगातार बाहर चल रहे ईशान को अचानक ना सिर्फ टी20 टीम में जगह मिली बल्कि वर्ल्ड कप में जगह पक्की हो गई.

ईशान किशन ने ये मौका अपनी मेहनत से हासिल किया है. टीम से बाहर होने के बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. शानदार कप्तानी और बल्लेबाजी से झारखंड को पहली बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई. फाइनल में हरियाणा के खिलाफ शतक लगाया.

टी20 टीम में जगह बनाने के बाद ईशान किशन ने वनडे टूर्नामेंट में धमाकेदार खेल दिखाया. विजय हजारे ट्रॉफी में के पहले ही मुकाबले में धमाकेदार शतकीय पारी खेल डाली. ओपनिंग में जगह नहीं है ये जानकर उन्होंने नीचले क्रम में बल्लेबाजी का फैसला लिया. चयनकर्ताओं को कर्नाटक के खिलाफ 33 गेंद में तेज शतक बनाकर अपनी दावेदारी पेश की. ईशान का यह शतक किसी भारतीय खिलाड़ी का दूसरा सबसे तेज लिस्ट ए शतक है.