‘तुम्हारा समय आ गया’, सुनील शेट्टी ने बेटे अहान पर जताया गर्व, ‘बॉर्डर 2’ हीरो के लिए लिखा दिल छूने वाला पोस्ट
Last Updated:
सुनील शेट्टी के लाडले अहान शेट्टी आज 28 दिसंबर को अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास दिन पर एक्टर के पिता ने उनके लिए दिल छूने वाला पोस्ट शेयर किया है. सुनील शेट्टी के बेटे अहान जल्द ही उनकी फिल्म बॉर्डर के सीक्वल बॉर्डर 2 में नजर आने वाले हैं.

90 के दशक के जाने माने एक्टर सुनील शेट्टी आज भी सिनेमा में सक्रिय हैं और अब उनके बेटे अहान शेट्टी भी बॉलीवुड में कदम रख चुके हैं. वे अपने पिता की फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल में नजर आने वाले हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम ahan.shetty)

सुनील शेट्टी को अपने बेटे अहान पर गर्व है. उन्होंने अहान को जन्मदिन की बधाई देते हुए भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है. अहान शेट्टी रविवार को अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं. पिता सुनील शेट्टी ने उनके लिए बहुत प्यारा नोट लिखा है. सुनील शेट्टी का मानना है कि अब अहान का अच्छा समय आ गया है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम ahan.shetty)

उन्होंने अपनी और अहान की फोटो शेयर कर लिखा, “तुम्हें अपने जीवन में गरिमा और दृढ़ता के साथ कदम बढ़ाते देखना मेरे दिल को सबसे अधिक खुशी देता है. तुम्हारे उज्ज्वल भविष्य पर मुझे बहुत गर्व है और एक बात मैं तुमसे कहना चाहता हूं. समय बदल चुका है और अब तुम्हारा समय है. जन्मदिन मुबारक हो, मेरे बेटे!”
Add News18 as
Preferred Source on Google

किसी भी पिता के लिए ये गर्व की बात होती है कि उसका बेटा उनकी विरासत को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ आगे ले जा रहा है. ‘बॉर्डर’ में सुनील शेट्टी ने बीएसएफ जवान भैरव सिंह का रोल प्ले किया था, जो अपनी शादी के एक दिन बाद ही देश की रक्षा के लिए अपना घर छोड़कर निकल पड़ते हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम ahan.shetty)

अब 28 साल बाद अहान ‘बॉर्डर’ के सीक्वल ‘बॉर्डर-2’ में काम कर रहे हैं. फिल्म में अहान भारतीय नौसेना के जवान का रोल प्ले कर रहे हैं. इस फिल्म को लेकर अभी से काफी बज बना हुआ है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम ahan.shetty)

अभिनेता अहान शेट्टी ने खुद खुलासा किया था कि रोल में ढलने के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की थी. अभिनेता ने किरदार के लिए 5 किलो वजन कम किया था और हैवी वेट ट्रेनिंग भी ली थी. फिल्म की शूटिंग एनडीए खडकवासला में हुई थी.(फोटो साभार इंस्टाग्राम ahan.shetty)

खुद को सैनिक जैसा दिखाने के लिए अहान शेट्टी को वहां जवानों की लाइफस्टाइल को फॉलो करना था. अभिनेता ने ये भी बताया था कि हैवी वर्कआउट के बाद 40 डिग्री के तापमान में शूट करना मुश्किल होता है और शूटिंग के दौरान पूरे दिन टेक्निकल गियर जैकेट पहनना पड़ता था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम ahan.shetty)

फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में अहान के अलावा, सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी दिखने वाले हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम ahan.shetty)