Mulank 4 Varshik Rashifal Prediction 2026 | Find out what year 2026 will be like by date of birth | मूलांक 4 वार्षिक राशिफल | साल 2026 में 4, 13, 22 या 31 तारीख में जन्मे लोग राहु-सूर्य से संभलकर, एक छोटी सी गलती कर देगी बर्बाद, जानें सबकुछ

Share to your loved once


Last Updated:

Mulank 4 Ank Jyotish 2026: साल 2026 आने वाला है और बहुत से लोगों को उम्मीद रहती है कि जो काम रह गया है, वह नए साल में हो जाएगा. आज हम आपको मूलांक 4 वालों के वार्षिक राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं. मूलांक 4 वालों के लिए नया साल अपने आपको साबित करने वाला साल रहने वाला है. यही साल आपके भविष्य को मजबूत करेगा. आइए जन्मतिथि के माध्यम से जानते हैं मूलांक 4 वालों का वार्षिक भविष्यफल.

<strong>Mulank 4 Varshik Rashifal Prediction 2026:</strong> साल 2026 में अब बस गिने चुने दिन ही रह गए हैं और नया साल एक नई खुशी लेकर आता है. नया साल कैसा होगा, हर किसी के अंदर थोड़ा बहुत जानने की इच्छा रहती है. क्या मिलेगा… किन मामलों में मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी. अगर इन सभी चीज की पहले से जानकारी हो जाए तो चीजें आसान हो जाती हैं. ऐसे अपना भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष शास्त्र बेहद खास है. आप अपनी जन्मतिथि के आधार पर ही अपना भविष्यफल और सामने वाले के गुण-दोष के साथ-साथ उसका व्यक्तित्व और भविष्य जान सकते हैं. आज हम आपको मूलांक 4 वालों के वार्षिक भविष्यफल के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जन्मतिथि के माध्य्म से जानते हैं नए साल 2026 में मूलांक 4 की जिंदगी में क्या होगा खास….

अंक ज्योतिष के अनुसार, नया साल 2026 मूलांक 4 वालों के लिए सीख और मेहनत का साल होने वाला है. जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 4 है. यह साल आपके लिए चुनौतीपूर्ण तो हो सकता है, लेकिन बहुत जरूरी और सीख देने वाला भी साबित होगा. हर चुनौती आपको नई सीख देगा, जो आपके भविष्य को मजबूत बनाएगा और आपकी समझ भी. इस दौरान आपको अपने आसपास और काम की कुछ चीजों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

साल 2026 ग्रहों के रादा सूर्यदेव का साल होने वाला है. क्योंकि 2026 का मूलांक 1 निकलकर आ रहा है. वहीं मूलांक 4 के स्वामी मायावी ग्रह राहु है. सूर्य और राहु ग्रह की युति इतनी ज्यादा अच्छी नहीं मानी जाती, इसलिए साल 2026 में आपके लिए थोड़ी भ्रम और उलझन की स्थिति बनी रह सकती है. ऐसे में किसी भी बड़े फैसले, खासकर नौकरी या करियर में बदलाव करने से पहले अच्छे से सोचें. अचानक किसी भी चीज का बदलाव करना इस साल ठीक नहीं रहेगा, जब तक कि अवसर अपने आप ना आए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मूलांक 4 वालों के लिए साल 2026 में बहुत मेहनत जरूरी करने की जरूरत पड़ सकती है और यही मेहनत आपको सफलता की ओर लेकर जाएगी. इसे आप इस तरह समझें कि ये चुनौतियां आपके लिए एक मौका होगा, जिसमें आपको अपने आप को साबित करने का मौका मिलेगा. साल 2026 में आपके लिए कुछ भी आसान नहीं मिलेगा. आपको अपनी जिम्मेदारियों और दबाव को संभालना होगा. इस कारण तनाव थोड़ा बढ़ सकता है लेकिन उसमें भी अपने आपको शांत रखना होगा.

साल 2026 में मूलांक 4 वालों को स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की जरूरत है. नींद और पाचन संबंधी छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं. इसलिए सबसे पहले अपनी दिनचर्या में संतुलन बनाए रखें और तनाव कम करने की कोशिश करें. अगर आप स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे, तो बाकी काम भी आसानी से होंगे. इस साल आपको विस्तार या बड़े बदलाव करने की बजाय अपने जीवन को सुधारने और स्थिर करने पर ध्यान देना चाहिए. यह साल स्थायित्व और मजबूत नींव बनाने का है.

आर्थिक दृष्टि से साल 2026 मूलांक 4 वालों के लिए धीमा लेकिन स्थिर रहने वाला है. आपको आपकी मेहनत के अनरूप ही सबकुछ मिलने वाला है. अगर आप अनुशासन और नियमों का पालन करेंगे, तो पैसा धीरे-धीरे बढ़ेगा. चिंताओं और हड़बड़ी में कोई बड़ा निवेश या खर्च करने से बचें, यह आपकी बड़ा भूल बन सकती है. इसलिए सोच-समझकर खर्च करें और समय के साथ चलें. साथ ही, कानूनी या दस्तावेज संबंधी कामों में ज्यादा सतर्कता बरतें. छोटी-छोटी भूलें बड़ी परेशानियों का कारण बन सकती हैं. साल 2026 में अपने पूरे डॉक्यूमेंट्स अपडेट करें और संभालकर रखें.

साल 2026 में मूलांक 4 वाले सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सकता है इसलिए सबसे पहले यह चेक करें कि किन किन योजनाओं से लाभ मिल सकता है. इसके बाद उन योजनाओं का हिस्सा बनकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपको काफी भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है.

साल 2026 में मूलांक 4 वालों के लिए सबसे बड़ा उपाय धैर्य है. जितना शांत और अनुशासित रहेंगे, उतनी ही सफलता मिलेगी. साथ ही एक बात और ध्यान रखें कि इस साल किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें और गलत सगंति से दूर रहें अन्यथा कानूनी मामलों में फंस सकते हैं. एक छोटी सी भूल बहुत कुछ खराब कर सकती है. ध्यान रहे कि इस साल आपको खुद पर भरोसा करना है और मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा. आपके लिए सबसे शुभ महीने मई 2026 और अगस्त 2026 होने वाले हैं, जब आपके प्रयासों का अच्छा परिणाम दिखाई देगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

अंक ज्योतिष 2026: नए साल में मूलांक 4 की जिंदगी में क्या होगा खास? जानें सबकुछ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP