Shaheen Afridi 19 runs in an over: शाहीन अफरीदी की ऑस्ट्रेलिया बिग बैश लीग में हुई जोरदार पिटाई, चोटिल होकर लौटे वापस
Last Updated:
Shaheen Afridi 19 runs in an over: शाहीन अफरीदा ने बिग बैश लीग में Adelaide Strikers के खिलाफ एक ओवर में 19 रन दिए. उनको ऑस्ट्रेलिया में जन्मे इटैलियन क्रिकेटर हैरी मानेती ने जमकर धोया. ओवर के बाद चोट के कारण शाहीन मैदान छोड़ दिया.
शाहीन अफरीदी ने ब्रिस्बेन हीट के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ एक ओवर में 19 रन लुटा दिए नई दिल्ली. पाकिस्तान के तेज शाहीन अफरीदी का बिग बैश लीग (BBL) में खराब प्रदर्शन शनिवार (27 दिसंबर) को भी जारी रहा. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने ब्रिस्बेन हीट के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ एक ओवर में 19 रन लुटा दिए. इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाते हुए देखा गया. वह साफ तौर पर असहज महसूस कर रहे थे ऐसा लग रहा था कि उनकी कोई मांसपेशी खिंच गई है. वह सीधे ड्रेसिंग रूम की ओर चले गए.
कमेंटेटर्स ने नोटिस किया कि वह मैदान पर गेंद को बचाने के लिए पूरी कोशिश नहीं कर पाए और अपने घुटने की तरफ इशारा कर रहे थे. इसके बाद हीट ने बदलाव किया और एक सब्स्टीट्यूट फील्डर को भेजा. उनका फॉर्म काफी खराब रहा है. यह उनका चौथा मैच था और अब तक उन्होंने सिर्फ दो विकेट लिए हैं, उनका औसत 76.50 और इकोनॉमी रेट 11.19 रहा है. इसके बावजूद, वह पाकिस्तान के सबसे अहम गेंदबाज हैं, जिन्हें टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप से कुछ हफ्ते पहले खोना नहीं चाहेगी, जो भारत और श्रीलंका में होना है.
In today’s Big Bash League match, Shaheen Afridi conceded 19 runs in one over and then left the field due to an injury. This sparked a lot of criticism and comments from fans, with some questioning his exit despite his proven match-winning ability. pic.twitter.com/aNicuBbgdT