10 Minutes Gajar ka halwa recipe: 10 मिनट में इस आसान रेसिपी से बनाएं गाजर का हलवा

Share to your loved once


Last Updated:

How to make gajar ke halwa in just 10 minutes: सर्दियों में गाजर का हलवा किसे खाना पसंद नहीं होगा. स्वाद में जबरदस्त ये गाजर का हलवा, देखते ही मुंह में पानी आ जाता है. मार्केट में गाजर का हलवा बहुत महंगा मिलता है, क्योंकि इसमें खोया, ड्राई फ्रूट्स, दूध ढेर सारे डले होते हैं. ऐसे में बार-बार स्वीट शॉप से इसे खरीद कर खाना मुश्किल है. काफी लोग घर पर ङी गाजर का हलवा बनाते हैं. ये खाने में टेस्टी तो होता ही है, बेहद पौष्टिक और हेल्दी भी. लेकिन, सबसे मुश्किल काम इसे बनाने की तैयारी करना और 2-3 घंटे में बनकर तैयार होना है. जिस वजह से काफी लोग घर पर बस एक बार बनाते हैं और फिर हाथ जोड़ लेते हैं. आपको पसंद है गाजर का हलवा तो आप सिर्फ 10 मिनट में बना सकते हैं. जानना चाहते हैं कैसे, तो पढ़ें यहां गाजर के हलवे की क्विक रेसिपी.

Gajar ka halwa recipe

गाजर में मौजूद पोषक तत्व-सर्दियों के मौसम में गाजर खूब मिलता है. इसमें मौजूद पोषक तत्वों में विटामिन ए बीटा कैरोटीन, विटामिन के, फाइबर, पोटैशियम, आयरन, मैंगनीज, कॉपर, विटामिन बी6, बायोटिन, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि भरपूर होते हैं. गाजर आंखों के लिए बेहद हेल्दी होता है. इम्यूनिटी बूस्ट करता है. स्किन को हेल्दी रखता है. फाइबर होने के कारण पेट साफ रखता है, पोटैशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखता है.

गाजर का हलवा बनाने में लगने वाला समय-गाजर का हलवा बनाने में आपको 2-3 घंटे लग जाते हैं तो मास्टर शेफ पंकज भदौरिया की इस रेसिपी से बनाकर देखें. इसमें आपको सिर्फ 10 मिनट लगेंगे और तैयार हो जाएगा टेस्टी गाजर का हलवा.

गाजर का हलवा बनाने में लगने वाला समय- 10 मिनट में गाजर का हलवा घर पर बनाने के लिए आपको इसकी तैयारी में 5 मिनट, पकाने में 5 मिनट लगेगा. इसे आप 3 से 4 लोगों को सर्व कर सकते हैं. सामग्री में चाहिए 1 किलो गाजर, ½ कप दूध, ½ कप खोया, ¼ कप सूखे मेवे, ¾ कप- 1 कप चीनी (स्वादानुसार), 3-4 हरी इलायची, ¼ कप घी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

10 मिनट में गाजर का हलवा बनाने की विधि- सबसे पहले गाजर को छीलकर अच्छी तरह से पानी से धो लें. अब इन्हें स्लाइस में काट लें. गैस पर प्रेशर कुकर में घी डालकर गर्म करें. इसमें हरी इलायची डालें और फिर कटे हुए गाजर डालकर तेज आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें, तब तक, जब तक कि गाजर से खुशबू न आने लगे. अब इसमें दूध डालें और 2 सीटी आने तक प्रेशर कुक करें. अब इसे एक अलग पैन में निकाल लें और अच्छी तरह से गाजर को मैश करें. अब चीनी डालें और नमी खत्म होने तक पकाएं. इसमें खोया, सूखे मेवे डालकर अच्छी तरह मिलाएं और परोसें.

Gajar ka halwa recipe

गाजर का हलवा की इसी क्विक रेसिपी को आप भी ट्राई करके देखिए. हो सकता है पहली बार में आपको थोड़ा अधिक समय लग जाए, लेकिन जब एक बार इस विधि से गाजर का हलवा बना लेंगे तो फिर बार-बार बनाकर खाएंगे. ये बेहद पौष्टिक और हेल्दी है. बच्चों को भी ये हलवा जरूर पसंद आएगा. किसी भी पार्टी-फंक्शन में या फिर घर पर कोई मेहमान आने वाला हो तो 10 से 15 मिनट में गाजर का हलवा बनकर तैयार हो जाएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

10 Minutes Gajar halwa recipe:10 मिनट में इस आसान रेसिपी से बनाएं गाजर का हलवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP