Jamui Train Accident | Jamui Goods Train Accident | Delhi Patna Howrah Route | Vande Bharat Train Divert | जमुई ट्रेन हादसा: दिल्ली-पटना-हावड़ा रूट ठप, वंदे भारत समेत कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट, 10 डिब्बे पुल से गिरे
Last Updated:
Jamui Goods Train Accident: किउल-जमुई-झाझा-जसीडीह रेलखंड पर एक मालगाड़ी की 19 बोगियां बेपटरी हो गईं. इनमें से 10 बोगियां स्थानीय नदी पर बने पुल से नीचे गिर गईं. इसके बाद इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई है. वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों के साथ ही कई रेलगाड़ियों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है.
Jamui Goods Train Accident: दिल्ली-पटना-हावड़ा रेल रूट पर मालगाड़ी के दुार्घटनाग्रस्त होने से इस मार्ग पर ट्रेन सेवाएं बुरी तरह से बाधित हुई हैं. (फोटो: केसी कुंदन/News18 हिन्दी) जानकारी के अनुसार, झाझा-जसीडीह रेलखंड के जमुई जिले के सिमुलतला से सटे टेलवा हॉल्ट के पास बरुआ नदी पुल पर शनिवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा हुआ. जहां जसीडीह से झाझा की ओर जा रही सीमेंट लदी मालगाड़ी अचानक पटरी से उतर गई. हादसे में मालगाड़ी के कुल 19 डिब्बे बेपटरी हो गए, जिनमें से 10 डिब्बे सीधे पुल से नीचे गिर गए. घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है. यह हादसा आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत जसीडीह–झाझा मुख्य रेल मार्ग पर पुल संख्या 676 और पोल संख्या 344/18 के समीप हुआ. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर रेल पुलिस, RPF और रेलवे के टेक्निकल डिपार्टमेंट के कमर्चारी तत्काल पहुंच गए हैं. आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है.
मालगाड़ी पुलिया पर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
वंदे भारत समेत कई ट्रेनें डायवर्ट
मालगाड़ी में बड़ी मात्रा में सीमेंट की बोरियां लोड थीं, जो हादसे के बाद इधर-उधर बिखर गईं. इस दुर्घटना के कारण अप और डाउन दोनों लाइन पर रेल यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है. बता दें कि पटना से हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन इसी रेलखंड से गुजरती है. हादसे के बाद प्रीमियम ट्रेन का रूट बदल दिया गया है. वंदे भारत ट्रेन पटना से चलकर बाढ़, मोकामा, किउल, जमुई, झाझा, जसीडीह होते हुए हावड़ा जाती है. अब यह सुपरफास्ट रविवार 28 दिसंबर 2025 को पटना वाया गया रूट से अपने गंतव्य तक जाएगी. इसके अलावा दिल्ली से हावड़ा के बीच चलने वाली कई ट्रेनें भी इसी रूट से गुजरती हैं. इन ट्रेनों पर भी असर पड़ा है.
इन ट्रेनों के यात्रियों की भी बढ़ीं मुश्किलें
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के साथ ही कई अन्य ट्रेनों को भी डायवर्ट किया गया है. कुछ ट्रेनों को पटना वाया गया रूट से चलाया जा रहा है तो कुछ को किउल रेलवे जंक्शन से गया रूट की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है. ट्रेन संख्या 18622 हटिया-पटना-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस को डायवर्ट किया गया है. ट्रेन नंर 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस और पटना-धनबाद एक्सप्रेस भी रविवार को नए रूट से गंतव्य तक जाएगी. इसके अलावा बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस का मार्ग भी बदला गया है. वहीं, लंबी दूरी की ट्रेन को पटना-गया और किउल-गया रेलखंड पर डायवर्ट किया गया है.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें