Delhi Police | Car Jacking | Car Thief | आपके पास भी है मारुति की ब्रेजा-बलेनो कार, तो फटाफट कर लीजिए यह जरूरी काम, वजह जान आप भी जाएंगे चौंक | Delh Shahdara police Maruti Brezza Baleno car arrested a car thief from Meerut sell vehicles in Jodhpur Rajasthan

Share to your loved once


Last Updated:

दिल्ली एनसीआर में कमरयाब गैंग ब्रेजा और बलेनो कारें चुराकर यूपी और राजस्थान में बेचता था. शाहदरा पुलिस ने कमरयाब को गिरफ्तार कर तीन कारें बरामद की हैं. जांच जारी है.

आपके पास है मारुति की ब्रेजा-बलेनो कार, तो फटाफट कर लें यह खास काम, जानें वजह

Delhi Crime News: आपके पास भी मारुति की ब्रेजा या बलेनो कार है तो आपको फटाफट एक खास काम कर लेना चाहिए. कहीं ऐसा ना हो दिल्ली की खाली सड़कों पर घूमती कुछ परछाइयों का शिकार आपकी कार भी बन जाएं. जी हां, इन दिनों कुछ लोगों की नजर आपकी ब्रेजा और बलेनो कार भी खासतोर पर टिकी हुई है. यह कहानी अब किसी एक इलाके की नहीं, बल्कि पूरे दिल्‍ली एनसीआर की बन चुकी है. लिहाजा, आपकी कार भी घर के बाहर खुली सड़क पर खड़ी होती है तो जल्‍द से जल्‍द उसकी सेफ्टी के बेहतर इंजताम कर लें, जिससे चोर चाहकर भी आपकी पसंदीदा कार पर अपनी बुरी नजर न डाल सकें.

दरअसल, बीते दिनों शाहदरा पुलिस को टिप मिली थी कि एक शातिर चोर चोरी की शेवरले बीट कार में ताहिरपुर चौक से दिलशाद गार्डन की ओर आने वाला है. पुलिस ने इहबास अस्पताल के पास जाल बिछाया. कुछ ही देर में सफेद रंग की यह कार नजर आई गई. इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर इस कार को रोक लिया. कार यूपी के मेरठ शहर का रहने वाला 50 वर्षीय कमरयाब चला रहा था. कार की जांच हुई तो पता चला कि वह गाजियाबाद से चोरी की गई थी. फिर आरोपी से पूछताछ का सिलसिला शुरू हुआ और यहीं से कहानी ने खतरनाक मोड़ ले लिया. आरोपी कमरयाब ने एक-एक कर राज उगलने शुरू किए.

शाहदरा पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन अन्‍य कारें बरामद की, जिसमें दो मारुति ब्रेजा और एक मारुति बलेनो शामिल थी. सभी कारे सफेद रंग की थी और हाल के दिनों में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से चोरी हुई थीं. पूछताछ में खुलासा हुआ कि कमरयाब कोई नया खिलाड़ी नहीं था. खेती करने वाला यह शख्स लालच और गलत संगत के चलते अपराध की दुनिया में उतर गया. मेरठ और बुलंदशहर के साथी माजिद और ताजू के साथ मिलकर वह दिल्ली-एनसीआर से कारें चुराता था. चोरी की कारों का नंबर प्लेट बदलता और फिर इन्हें उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर, संभल, मेरठ और राजस्‍थान के जोधपुर शहर में खपा देता था.

यही था पुलिस के लिए सबसे बड़ा खुलासा. दिल्ली से चोरी हुई कारें सीधे दूसरे राज्यों में बेच दी जाती थीं, ताकि ट्रैक करना मुश्किल हो जाए. पूछताछ में यह भी पता चला कि ब्रेजा और बलेनो जैसी लोकप्रिय कारें इसलिए निशाने पर थीं क्योंकि उनकी डिमांड ज्यादा है और पार्ट्स भी आसानी से बिक जाते हैं. कमरयाब पहले भी आठ मामलों में जेल जा चुका है. चोरी से लेकर हत्या के प्रयास तक के अपराध इसके खिलाफ दर्ज हैं.

दिल्ली पुलिस वाहन चोरी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है. यह कार्रवाई उसी दिशा में एक बड़ा कदम है. गिरफ्तार आरोपी चोरी की कमाई नशे और रोजमर्रा की जरूरतों में खर्च करता था. फिलहाल उसके दोनों साथियों की तलाश जारी है. जल्द ही इस गैंग की पूरी चेन सामने आ जाएगी. प्रशांत गौतम, डीसीपी, शाहदरा

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

homedelhi

आपके पास है मारुति की ब्रेजा-बलेनो कार, तो फटाफट कर लें यह खास काम, जानें वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP