सर्दी के मौसम में यह महिला बनाती हैं 100 किस्म के आचार, ऐसे करती हैं स्टोर, नहीं होता है खराब

Share to your loved once


Last Updated:

Winter pickle idea: सर्दी के मौसम में आम का अचार बनाने का यह अजूबा सुल्तानपुर के रूद्र नगर की रहने वाली सविता श्रीवास्तव कर रही हैं. वह सबसे अधिक अचार बनाने में पारंगत हैं. वह ना सिर्फ आम का अचार बनाती हैं बल्कि इसके साथ में आंवला,कटहल, नींबू, मिर्च समेत 100 किस्म के अचार बनाकर बाजार में बिक्री करती हैं.

ख़बरें फटाफट

सुल्तानपुरः आम का अचार बनाने का जब आप नाम सुनते हैं तो आपके दिमाग में आता है कि आम का अचार तो सिर्फ गर्मी के मौसम में ही बन सकता है लेकिन उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक ऐसी महिला हैं जो आम का अचार गर्मी में तो बनाती ही हैं उसके साथ ही साथ वो सर्दी के मौसम में भी आम का अचार बना रही हैं. ऐसे में वह आम का अचार किस तरीके से बनाती हैं कि सर्दी में भी काफी स्वादिष्ट लगता है. क्योंकि कुछ दिनों तक बिना मसाले और तेल के आम को स्टोर करके रखना यह अपने आप में चुनौती होती है लेकिन वह सर्दी के मौसम में आम को किस तरह से बनती हैं आईए जानते हैं.

100 किस्म का बनाती हैं आचार

सर्दी के मौसम में आम का अचार बनाने का यह अजूबा सुल्तानपुर के रूद्र नगर की रहने वाली सविता श्रीवास्तव कर रही हैं. वह सबसे अधिक अचार बनाने में पारंगत हैं. वह ना सिर्फ आम का अचार बनाती हैं बल्कि इसके साथ में आंवला,कटहल, नींबू, मिर्च समेत 100 किस्म के अचार बनाकर बाजार में बिक्री करती हैं.  सविता श्रीवास्तव लोकल 18 से बताती हैं कि जून के महीने में आम का अचार बना देने से सर्दियों के मौसम तक लोग कहते हैं कि अचार का तेल चिपचिपा हो रहा है या फिर मसाले से अजीब तरीके की स्मेल आ रही है. ऐसे में लोगों की यह डिमांड रहती है कि उनको ताजा आम का अचार खाने को मिले इसी डिमांड को पूरा करने के लिए वह सर्दियों में आम का अचार बनती हैं.

ऐसे करती हैं स्टोर

सविता श्रीवास्तव आम के सीजन में हुए आम को कुंतलों में खरीद कर रख लेती हैं और उसे अच्छे तरीके से स्टोर करती हैं. स्टोर करने के तरीके में वे बताती हैं कि सबसे पहले वे हरे आम को बिना कटे हुए अच्छे से धुलती हैं और किसी सूती कपड़े पर उसे फैला देती हैं और रात भर पंखे के नीचे आम सूखता रहता है. उसके बाद उसकी कटिंग कर लेती हैं और उसको कई टुकड़ों में काट देती हैं. इसके बाद इसको किसी डिब्बे में दबा दबा के भर देती हैं और ऊपर से उसमें नमक और हल्दी डालकर डिब्बे के ढक्कन को अच्छे से बंद कर देती हैं और इसे सीधा सर्दी के मौसम में खोलती हैं और इसमें मसाले और तेल मिलाकर तरो ताजा करके आम का अचार तैयार करती हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

सर्दी के मौसम में यह महिला बनाती हैं 100 किस्म के आचार, ऐसे करती हैं स्टोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP