संजय दत्त को हीरोइन ने दिया धोखा, भरी महफिल में छलके आंसू, गीत गाकर बयां किया टूटे दिल का हाल
संजय दत्त अक्सर फिल्मों में लवर बॉय के किरदार में नजर आते थे. ‘साजन’, ‘रॉकी’ जैसी फिल्मों में वो अपनी लवर बॉय इमेज से छा गए थे. फराह नाज के साथ संजय दत्त की फिल्म ईमानदार का एक गाना है जिसे सुनकर टूटे दिल आशिकों के आंसू छलक पड़ते हैं. प्रेमिका से धोखा खाए संजय भरी महफिल में गाना गाकर अपना दर्द बयां करते हैं. वो अपनी प्रेमिका यानी कि फराह के सामने इस दिल में रखा क्या है गाकर सरेआम अपने दिल का हाल बयां किया. 1987 में आए इस गीत की गूंज ऐसी थी इसे बस, गाड़ी में सुनते ही लोगों के आंसू टपक पड़ते थे.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।