aaj ka Mesh rashifal 28 december 2025 horoscope | today aries horoscope | love horoscope | आज का मेष राशिफल, 28 दिसंबर 2025

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 28 December 2025 : मेष राशि के लिए आज का दिन अच्छा है. आज आपके ऊपर चंद्रमा धनभाव में रहेंगे. गुरु की दृष्टि भी पड़ेगी, जिससे धन और पारिवारिक मामलों में सक्रियता बढ़ेगी. मंगल मजबूत निर्णय लेने में साहस प्रदान करेंगे. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी है. रुका हुआ पैसा मिलेगा. निवेश के लिए भी दिन अच्छा है. अशुभ समय 4.9 से 4.51 मिनट तक रहेगा. व्यवसाय में पुराने संपर्कों से लाभ होगा.

(Aaj Ka Mesh Rashifal 28 December 2025) मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा. आज कोई भी काम करेंगे तो सफलता मिलेगी. निवेश से दीर्घकालीन फायदा होगा. नौकरी में कार्यस्थल पर आपकी बातों को महत्ता मिलेगी. स्वास्थ्य में गले और चेहरे से जुड़ी जुई हल्की दिक्कतें हो सकती हैं. इसका विशेष ध्यान दें. आज शिशिर ऋतु और माष पौष है. तिथि अष्टमी है. नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद है. पक्ष शुक्ल है. आज सूर्योदय 7.12 मिनट पर होगा. सूर्यास्त 5.32 मिनट पर होगा. शुभ समय 12 बजकर एक मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. इसमें शुभ कार्य कर सकते हैं. अशुभ समय 4.9 से 4.51 मिनट तक रहेगा. दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा. पंचक भी आज रहेगा.

विन्ध्यधाम के ज्योतिषी अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के ऊपर चंद्रमा धनभाव में रहेंगे. गुरु की दृष्टि पड़ेगी. जिससे धन वाणी व पारिवारिक मामलों में सक्रियता बढ़ेगी. मंगल मजबूत निर्णय लेने में साहस प्रदान करेंगे. व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा. नए ग्राहक जुड़ेंगे. आर्थिक स्थिति अच्छी है. धन लाभ के संकेत दिख रहे हैं. रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है. निवेश के लिए भी दिन अच्छा है. दीर्घकालीन फायदा होगा. कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को महत्त्व मिलेगा. इंटरव्यू में सफलता मिलेगी. व्यवसाय में पुराने संपर्क से लाभ होगा.

कैसी रहेगी लव लाइफ

मेष राशि के जातकों की आज सेहत सामान्य से बेहतर रहेगी. हालांकि, गले, दांत व चेहरे से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. खान-पान पर ध्यान दें और खूब पानी पिएं. योग नियमित करें और सुबह उठकर थोड़ा टहलें. रिश्तों में प्यार और मिठास रहेगी. पार्टनर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. अविवाहित लोगों की विवाह को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है. प्यार के लिए दिन अच्छा है. प्रेमिका के साथ कि गई सार्थक बात पर ही भविष्य की नींव पड़ सकती है. परिवार में सुख-शांति बनेगी. परिवार में आयोजित किसी प्रयोजन में भाग ले सकते हैं. भाइयों से पूरा सहयोग मिलेगा.

शुभ अंक और रंग

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के लिए आज शुभ अंक 2 व भाग्यांक 9 होगा. पीला रंग आपके भाग्योदय में सहायक होगा. भाग्य का साथ मिलेगा. गुरु को मजबूत करने के लिए पीले रंग की दाल, मिठाई या किसी वस्त्र का दान करें. विशेष फायदा होगा. ओम बृहस्पतये नमः का 21 या 108 बार जाप करें. यश, कीर्ति और वैभव में वृद्धि होगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

मेष राशि को आज भाग्य का साथ, रिश्तों में बढ़ेगी बात, रोमांटिक रहेगा दिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP