अथिया शेट्टी ने दिखाई बेटी के पहली क्रिसमस की झलक, केएल राहुल की गोद में खेलती दिखी इवाराह

Share to your loved once


Last Updated:

अथिया शेट्टी ने क्रिसमस वेकेशन के दौरान की तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में उन्होंने पति केएल राहुल और बेटी इवाराह की झलक भी दिखाई हैं. राहुल बेटी को खिलाते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, इसमें उनकी बेटी की झलक नहीं दिख रही है. उन्होंने अपनी भी नो मेकअप लुक वाली तस्वीरें भी शेयर की हैं.

ख़बरें फटाफट

अथिया ने दिखाई बेटी के पहली क्रिसमस की झलक, राहुल की गोद में खेलती दिखी इवाराहअथिया शेट्टी क्रिसमस वेकेशन की झलक दिखाई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @athiyashetty)

मुंबई. अथिया शेट्टी ने हाल ही में अपने परिवार के साथ बिताए छुट्टियों के पलों की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में एक रेयर और दिल छू लेने वाला पल भी देखने को मिला, जिसमें उनकी बेटी इवाराह अपने पिता, क्रिकेटर केएल राहुल के साथ समय बिता रही हैं. एक तस्वीर में केएल राहुल अपनी नन्ही बेटी इवाराह को गोद में उठाए हुए नजर आ रहे हैं, जहां इवाराह के छोटे-छोटे पैर उनके सीने पर टिके हुए हैं. हालांकि दोनों के चेहरे तस्वीर में नहीं दिख रहे, लेकिन यह खास पल बहुत कुछ बयां कर रहा है.

इवाराह ने लाल और सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई है, जबकि केएल राहुल ने ग्रे रंग का कूल को-ऑर्ड सेट पहना है. इस खास फैमिल मोमेंट्स के साथ-साथ अथिया ने अपने फेस्टिव आउटिंग्स की भी झलकियां शेयर की हैं. पोस्ट में एक कैजुअल सेल्फी, वॉक के दौरान ली गई तस्वीर, स्वादिष्ट खाने की झलक, सजा हुआ क्रिसमस ट्री और चर्च विजिट की तस्वीरें शामिल हैं.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP