अमेठी में रोजगार मेले का आयोजन, 15 कंपनियां देंगी सैकड़ों युवाओं को नौकरी
Amethi Latest News : अमेठी जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए साल के अंत में रोजगार का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है. जिला सेवायोजन कार्यालय की पहल पर 29 दिसंबर को एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. इस मेले में करीब 15 निजी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जो युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी देंगी. यह रोजगार मेला पूरी तरह निःशुल्क होगा.