प्रतिष्ठा द्वादशी की अयोध्या में धूमधाम से चल रही तैयारी, 31 दिसंबर को फिर से होगी जगमग रामनगरी, लोगों की प्रतिक्रिया आई सामने
Last Updated:
Public opinion: राम मंदिर में होने वाले प्रतिष्ठा द्वादशी को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है लाखों की संख्या में श्रद्धालु भी पहुंचेंगे. ऐसी स्थिति में अयोध्या के लोग अयोध्या वासी क्या सोचते हैं क्या उनकी भावना है प्रतिष्ठा द्वादशी को लेकर अयोध्यावासी कैसी तैयारी कर रहे हैं आईए जानते हैं.
अयोध्या: अयोध्या में एक बार फिर उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा. वैसे तो हर दिन प्रभु राम की नगरी अयोध्या में उत्सव जैसा माहौल रहता है चारों तरफ जय श्री राम का उद्घोष होता है. लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या के सड़कों पर प्रभु राम का जय जय कार करते हैं. लेकिन एक फिर अयोध्या में 31 दिसंबर को प्रभु राम का दूसरा वर्षगांठ भी मनाया जाएगा. यानी की प्रतिष्ठा द्वादशी का पर्व राम मंदिर में मनाया जाएगा. जिसके मौके पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सम्मिलित होंगे.
500 वर्ष बाद विराजमान हुए भगवान
अयोध्या के स्थानीय विकास गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष प्रभु राम के विराजमान होने का दूसरा वर्षगांठ 31 दिसंबर को मनाया जाएगा. प्रतिष्ठा द्वादशी का उत्साह 27 नवंबर से ही नजर आएगा. दूसरी वर्षगांठ पर अयोध्या में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आएंगे अयोध्यावासी भी उत्साहित हैं. 31 को हर अयोध्यावासी अपने घर अपनी दुकानों पर दीपक जलाएंगे सजाएंगे. प्रभु राम के विराजमान होने का दूसरा वर्षगांठ भी हम लोग धूमधाम के साथ मनाएंगे, विकास गुप्ता ने बताया कि हमारी उम्र 30 वर्ष है. और हमारे पिताजी की उम्र 65 वर्ष है हम लोग और अयोध्या वासियों ने कभी इसकी कल्पना नहीं की थी ऐसा भी दृश्य देखने को मिलेगा. आज 500 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद भगवान विराजमान हो चुके हैं. प्राण प्रतिष्ठा का दूसरा वर्षगांठ भी हम लोग धूमधाम के साथ मनाएंगे इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे अयोध्या का वातावरण बहुत अच्छा है.
पांच दिवसीय होगा कार्यक्रम
स्थानीय पंकज गुप्ता ने बताया कि अयोध्या में प्रभु राम के दूसरा वर्षगांठ विराजमान होने का मनाया जाएगा जिसकी तैयारी धूमधाम के साथ चल रही है. राम मंदिर ट्रस्ट भी तैयारी कर रहा है और अयोध्यावासी भी इसकी तैयारी कर रहे हैं प्रतिष्ठा द्वादशी के मौके पर अयोध्या में पांच दिवसीय कार्यक्रम राम मंदिर में चलेगा. अयोध्या जिले के सनातन धर्म को मानने वाले हर हिंदू काफी उत्साहित है. प्रतिष्ठा द्वादशी को लेकर अयोध्या में व्यापक स्तर पर तैयारी भी हो रही है. पूरे अयोध्या वासियों को कार्यक्रम में आमंत्रित भी किया जा रहा है.
दूसरे प्राणप्रतिष्ठा को लेकर है धूम
विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा प्रभु राम के विराजमान होने का दूसरा वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. पूरी अयोध्या प्रफुल्लित है अभी पिछले दिनों 25 नवंबर को अयोध्या में ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ किस में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे थे अब अयोध्या में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रतिष्ठा द्वादशी के मौके पर आ रहे हैं यह अयोध्या वासियों के लिए गौरव की बात है हर अयोध्यावासी खुशी से झूम रहे हैं. प्रभु राम के दूसरे वर्षगांठ को लेकर तैयारियां भी कर रहे हैं पांच दिवसीय कार्यक्रम होगा लाखों की संख्या में शामिल होंगे.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें