India squad for d ICC Men’s U19 World Cup announced: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी सहित इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Share to your loved once


Last Updated:

India squad for d ICC Men’s U19 World Cup announced: बीसीसीआई ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. 15 सदस्यीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे होंगे जबकि 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी 15 सदस्यीय विश्व कप टीम में जगह मिली है. अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन 15 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा.

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी भी टीम मेंभारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है.

नई दिल्ली.  भारत ने अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप  2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान शनिवार को कर दिया. वर्ल्ड कप का आयोजन 15 जनवरी से 6 फरवरी, 2026 तक जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा. टीम की कमान आयुष म्हात्रे के हाथों में होगी जबकि उप कप्तानी की जिम्मेदारी विहान मल्होत्रा निभाएंगे. आईसीसी  पुरुष U19 वर्ल्ड कप के अगले एडिशन में 16 टीमें खेलेंगी. इन टीमों को चार  ग्रुप में बांटा गया है.  इसके बाद सुपर सिक्स स्टेज, सेमी-फाइनल और फाइनल हरारे में खेले जाएंगे.

पांच बार की चैंपियन भारत (2000, 2008, 2012, 2018 और 2022) को ग्रुप B में न्यूजीलैंड, यूएस और बांग्लादेश के साथ रखा गया है. इंडिया अपना अभियान 15 जनवरी को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में USA के खिलाफ शुरू करेगी. इसके बाद 17 जनवरी को उसी जगह पर बांग्लादेश और 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच होंगे. वर्ल्ड कप से पहले इंडिया U19 टीम बेनोनी में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी.

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंडिया अंडर-19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा ​​(उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश सिंह, अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी भी टीम में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP